Headlines

ट्रंप का USS जॉर्ज वॉशिंगटन, दुश्मन के लिए खतरा? ABP न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट


ईरान युद्ध में मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन से ABP न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट सामने आई है. इस दौरान ABP न्यूज संवाददाता विशाल पाण्डेय अरब सागर में मौजूद USS जॉर्ज वाशिंगटन युद्धपोत पर पहुंचे. जहां उन्होंने तमाम तरह की जानकारी जुटाई.

बता दें कि ईरान युद्ध के चलते बीते 3 महीने से यह एयरक्राफ़्ट करियर मिडिल ईस्ट में तैनात था, अब वापस जापान जा रहा है. इसकी जिम्मेदारी स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को खुला रखना और ईरान की नाकेबंदी करना था.

USS जॉर्ज वॉशिंगटन युद्धपोत पर लड़ाकू विमानों का जख़ीरा मौजूद है, जिससे ईरान पर हमले किए गए थे. मुंबई से लगभग 45 मिनट तक हेलीकॉप्टर से यात्रा कर एबीपी न्यूज यूएस नेवी के साथ अरब सागर में एक अज्ञात लोकेशन पर पहुंचा, जहां USS जॉर्ज वॉशिंगटन युद्धपोत मौजूद था.

USS जॉर्ज वाशिंगटन की खासियत

USS जॉर्ज वाशिंगटन, अमेरिकी नौसेना का परमाणु ऊर्जा से चलने वाला विमानवाहक पोत. ये करीब 333 मीटर लंबा और लगभग एक लाख टन वजनी है, जो अपने आप में एक चलता-फिरता एयरबेस है. इसके फ्लाइट डेक से एक साथ कई लड़ाकू विमान ऑपरेशन के लिए उड़ान भर सकते हैं. यानी समुद्र के बीच अमेरिका ने अपना एक ऐसा सैन्य अड्डा तैयार कर रखा है, जो जरूरत पड़ने पर दुनिया के किसी भी हिस्से में पहुंच सकता है.

लड़ाकू विमानों की ताकत

USS जॉर्ज वाशिंगटन विमानवाहक पोत की सबसे बड़ी ताकत है इसका एयर विंग. यहां से F/A-18 सुपर हॉर्नेट और पांचवीं पीढ़ी के F-35C जैसे लड़ाकू विमान उड़ान भर सकते हैं. इसके अलावा दुश्मन के रडार और संचार व्यवस्था को बाधित करने वाला EA-18G ग्राउलर भी इसकी ताकत का हिस्सा है. हवाई निगरानी के लिए E-2D हॉकआई जैसे विमान तैनात किए जाते हैं. यानी हमला करना हो, दुश्मन की निगरानी करनी हो या हवाई सुरक्षा देनी हो.

यह पोत कई तरह के सैन्य मिशन अंजाम दे सकता है. इसके अलावा दुश्मन के रडार और संचार व्यवस्था को बाधित करने वाला EA-18G ग्राउलर भी इसकी ताकत का हिस्सा है. हवाई निगरानी के लिए E-2D हॉकआई जैसे विमान तैनात किए जाते हैं.

USS जॉर्ज वाशिंगटन की न्यूक्लियर एनर्जी सिस्टम

USS जॉर्ज वाशिंगटन की एक बड़ी खासियत है इसकी न्यूक्लियर एनर्जी सिस्टम.इसमें दो परमाणु रिएक्टर लगे हैं. इसकी वजह से इसे पारंपरिक ईंधन से चलने वाले युद्धपोतों की तरह बार-बार इंजन के लिए ईंधन भरवाने की जरूरत नहीं पड़ती. यह लंबे समय तक समुद्र में तैनात रह सकता है. हालांकि इसके विमानों, भोजन और दूसरे सैन्य संसाधनों की सप्लाई लगातार जरूरी होती है.

चीन से मुकाबला करने में इस्तेमाल

Indo-Pacific क्षेत्र में चीन की बढ़ती नौसैनिक ताकत अमेरिका के लिए बड़ी रणनीतिक चुनौती है. चीन अपने एयरक्राफ्ट कैरियर और युद्धपोतों की संख्या लगातार बढ़ा रहा है. ऐसे में USS जॉर्ज वाशिंगटन जैसे विमानवाहक पोत अमेरिका को समुद्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बनाए रखने की क्षमता देते हैं. खासकर ताइवान स्ट्रेट और साउथ चाइना शी जैसे संवेदनशील इलाकों में इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है.

USS जॉर्ज वाशिंगटन विमानवाहक पोत का रनवे

USS जॉर्ज वाशिंगटन विमानवाहक पोत का फ्लाइट डेक किसी सामान्य रनवे की तरह नहीं है.यहां लड़ाकू विमान को बेहद कम दूरी में लैंड करना होता है.विमान के पिछले हिस्से में लगा हुक डेक पर मौजूद स्टील की विशेष केबल को पकड़ता है.इसी तकनीक की मदद से तेज रफ्तार से आ रहा लड़ाकू विमान कुछ ही सेकंड में रुक जाता है.समुद्र की लहरों के बीच यह ऑपरेशन पायलट और डेक क्रू दोनों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *