Headlines

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा


महिला आरक्षण और परिसीमन, दोनों विधेयकों पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की ओर प्रतिक्रिया आई है. जनता दल (यूनाइटेड) ने संसद के आगामी विशेष सत्र का समर्थन करते हुए शुक्रवार (27 नवंबर, 2026) को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की महिलाओं के लिए आरक्षण के अपने वादे को पूरा करने का एक ईमानदार प्रयास है.

पार्टी ने विपक्ष से बहाने बनाने के बजाय महिला आरक्षण और परिसीमन, दोनों विधेयकों को पारित कराने में सहयोग करने की अपील की. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यदि विपक्ष देश की राजनीतिक व्यवस्था में महिलाओं का प्रतिनिधित्व और भागीदारी बढ़ाने को लेकर गंभीर है तो उसे सत्तारूढ़ दल के साथ हाथ मिलाना चाहिए.

उन्होंने कहा, “संसद का विशेष सत्र निस्संदेह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की आधी आबादी से किए गए वादे को पूरा करने का एक ईमानदार प्रयास है. विपक्ष को भी बहाने नहीं बनाने चाहिए. यदि वह महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके अधिकारों और भागीदारी के बारे में गंभीर है तो उसे संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन विधेयक दोनों को पारित कराने में सत्ताधारी दल के साथ सहयोग करना चाहिए.”

परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को फिर से पेश करने के संकेत

राजीव रंजन का यह बयान सरकार की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने का प्रस्ताव दिए जाने के एक दिन बाद आया है. सरकार ने इस सत्र में जरूरी कामकाज निपटाने की बात कही है. इस बीच, ऐसे संकेत मिले हैं कि परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को फिर से पेश किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- ओवैसी बोले- यूपी में ‘अब्दुल’ उपमुख्यमंत्री बनेगा, अब गिरिराज सिंह का जवाब आया

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बीते गुरुवार को कहा था कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से क्रमशः 30 नवंबर और दो दिसंबर को दोनों सदनों को दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “यह सदन की कार्यवाही की आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा. दोनों सदनों का सत्र तीन दिसंबर, 2026 को समाप्त हो सकता है.”

यह सत्र मानसून सत्र का विस्तार होगा क्योंकि संसद को 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था और सत्र का औपचारिक समापन यानी सत्रावसान नहीं किया गया था.

यह भी पढ़ें- आनंद मोहन का JDU ने इस्तेमाल किया… अब अंदर भेज रही? पार्टी का बड़ा बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *