ऋषभ जायसवाल ने ऑफिशियल तौर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कह दिया है. इस शो में वो कृष बंसल की भूमिका में नजर आ रहे थे. इस खबर को एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कंफर्म किया है. उन्होंने पोस्ट में इट्स ए रैप लिखकर इस बारे में जानकारी दी.
ऋषभ का यूं अचानक से शो को छोड़ना दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाला रहा. खासकर उन लोगों के लिए जो उनके कैरेक्टर को काफी पसंद करते हैं. कृष एक लेयर्ड कैरेक्टर था, जो शुरुआत में पॉजिटिव दिखा, लेकिन धीरे-धीरे उसके ग्रे शेड्स भी सामने आए, समय के साथ ये किरदार कहानी का अहम हिस्सा बन गया.
ऐसे में उनका जाना स्टोरीलाइन में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.एक्टर करीब ढाई साल से इस शो का हिस्सा थे. इस मौके को और इमोशनल बनाते हुए उनकी को-एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया. शो में अभिरा की भूमिका निभा रही समृद्धि ने इसे शानदार सफर बताया और कहा कि पूरी टीम उन्हें सेट पर मिस करेगी.
ये भी पढ़ें:-अक्षय कुमार की बेटी से मांगी थी न्यूड तस्वीरें, अब साइबर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
समृद्धि शुक्ला के इस पोस्ट को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो की स्टारकास्ट आपस में कितनी स्ट्रांग बॉन्ड शेयर करती है. हालांकि, ऋषभ ने इस शो को क्यों छोड़ा है, इसके पीछे की रियल वजह अभी तक सामने नहीं है. लेकिन, सेट से विदाई के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें कास्ट और क्रू के लोग उन्हें विदाई दे रहे हैं.
वहीं, फैंस भी सोशल मीडिया पर अपना इमोशनल रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं. फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि शो की कहानी अब और किस दिशा में जाने वाली है. हाल ही में ऋषभ ने ये भी क्लियर कर दिया कि उनके जाने से कृष के कैरेक्टर का अंत नहीं होगा. उन्होंने बताया कि ये रोल जारी रहेगा और जल्द ही कोई दूसरा एक्टर इस किरदार को निभाएगा. इसका मतलब ये है कि ये किरदार शो में बना रहेगा, बस चेहरा बदलेगा.
ये भी पढ़ें:-‘भाबीजी घर पर हैं’ की गोरी मैम के संग मुंबई के बीच सड़क पर हुई दिल दहला देने वाली घटना, एक्ट्रेस का छलका दर्द
