अगर आप एक ऐसी लग्जरी SUV चाहते हैं जो स्टाइल, पावर और कम्फर्ट तीनों का कॉम्बिनेशन रखती है तो हाल ही में Range Rover Sport Autobiography को लॉन्च किया गया है. खास बात यह है कि इस गाड़ी को भारत में ही असेंबल किया गया है. ऐसा पहली बार है जब लोकली प्रोड्यूस रेंज रोवर स्पोर्ट को ऑटोबायोग्राफी ट्रिम में ऑफर किया गया है.
कार खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो प्रीमियम सेगमेंट में बेहतर फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं. गाड़ी को 1.60 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम पर लॉन्च किया गया है. यह वेरिएंट Range Rover Sport लाइनअप का टॉप मॉडल है, इसलिए इसमें कंपनी ने अपने लगभग सभी प्रीमियम फीचर्स शामिल किए हैं.
कैसा है गाड़ी का डिजाइन?
डिजाइन की बात करें तो यह SUV काफी बोल्ड और मॉडर्न लुक के साथ आती है. इसमें 22 इंच के बड़े अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसकी रोड प्रेज़ेंस को और मजबूत बनाते हैं. कार में फ्लश डोर हैंडल्स, स्लीक LED हेडलाइट्स और Autobiography बैजिंग दी गई है, जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग पहचान देती है. इसका बाहरी डिजाइन ऐसा रखा गया है कि यह लग्ज़री के साथ-साथ स्पोर्टी फील भी दे.
इसका इंटीरियर काफी शानदार और कम्फर्टेबल है. इसमें प्रीमियम लेदर सीट्स दी गई हैं, जिन्हें 22 तरीकों से एडजस्ट किया जा सकता है. इसके साथ ही सीट्स में हीटिंग और कूलिंग की सुविधा भी मिलती है. कार के अंदर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है, जिससे केबिन का माहौल और भी शानदार हो जाता है. इसके अलावा इसमें छोटा फ्रिज, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाई-क्वालिटी साउंड सिस्टम और कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो सफर को बेहद आरामदायक और एंटरटेनिंग बनाते हैं.
गाड़ी की परफॉर्मेंस और पावर
इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में भी यह SUV काफी पावरफुल है. इसमें 3.0 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जो स्मूद और पावरफुल ड्राइविंग फील देते हैं. इसके अलावा एक 4.4 लीटर V8 इंजन वाला वेरिएंट भी मौजूद है, जो हाई परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. यह SUV तेज रफ्तार पकड़ने में सक्षम है, कुछ वेरिएंट लगभग 5.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर लेते हैं. इसकी टॉप स्पीड करीब 242 किमी/घंटा तक जा सकती है, जो इसे एक स्पोर्टी लग्जरी SUV बनाती है.
सेफ्टी और ड्राइविंग के लिहाज से इसमें कई एडवांस फीचर्स जैसे ड्राइवर असिस्ट सिस्टम, मल्टीपल एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, और अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. ये सभी फीचर्स मिलकर कार को सेफ बनाते हैं.
यह भी पढ़ें:-
