Headlines

पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती, इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड ने बनाया मजाक, वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा है मामला


पाकिस्तान खुद अपनी बेइज्जती करवाने से बाज नहीं आता. अब मामला वैभव सूर्यवंशी का है, जिनपर एक पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने आरोप लगाए कि यह 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज बैट की पावर बढ़ाने के लिए उसमें ‘AI चिप’ का इस्तेमाल करता है. जैसे ही यह दावा सामने आया, इंटरनेट पर बवाल मैच गया. यहां तक कि खुद वैभव सूर्यवंशी ने भी इसका जवाब दिया है कि भगवान ने उनके बैट में पहले से AI चिप लगाकर दी है.

पाकिस्तान की बेइज्जती

इस बवाल के बीच आइसलैंड क्रिकेट के सोशल मीडिया अकाउंट ने पाकिस्तान की बेइज्जती कर डाली है. आइसलैंड क्रिकेट का ‘X’ अकाउंट अक्सर व्यंगात्मक पोस्ट करता रहता है. उसके हालिया पोस्ट में उस पाकिस्तानी एक्सपर्ट को ट्रोल किया गया है, जिसने वैभव सूर्यवंशी के बैट में ‘AI चिप’ लगे होने का दावा किया था.

आइसलैंड क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हम उन AI चिप को कहां से खरीद सकते हैं, जिनका इस्तेमाल वैभव सूर्यवंशी अपने बैट में करते हैं. हम अपने उन संघर्ष करने वाले बल्लेबाजों के लिए पूछ रहे हैं जो अपना नाम उजागर नहीं करना चाहते हैं. बता दें कि पाकिस्तान की ओर से हुए इस अजब-गजब दावे का जमकर मजाक बनाया जा रहा है.

वैभव सूर्यवंशी पर लगे आरोप

पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं. उन्होंने ‘SmashHit’ नाम के शो पर चर्चा करते हुए कहा कि ये बच्चा अचानक कहाँ से आ गया, उसके बैट की जांच होनी चाहिए. जैसे वर्ल्ड एंटी डोपिंग टेस्ट एजेंसी (WADA) प्रतिबंधित ड्रग्स के सेवन की जांच करती है, वैसे ही वैभव के वैट को लैब में भेजकर उसकी जांच करवानी चाहिए.

IPL 2026 की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी 9 मैचों में 400 रन बना चुके हैं और अभी ऑरेंज कैप उन्हीं के पास है. बेशक वैभव एक गजब का टैलेंट हैं, लेकिन AI चिप से बैट की पावर बढ़ाने जैसे दावे हास्यास्पद लगते हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; निकलने लगा खून





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *