Headlines

पठानकोट में रहस्यमयी मौत! पानी समझकर पी लिया जहर… 55 साल के व्यक्ति की गई जान


Punjab Crime News: पंजाब के पठानकोट के कस्बा नरोट जैमल सिंह के गांव भागवाल में एक अजीब वाक्य पेश आया है, जहां एक व्यक्ति की शराब पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान परवीन कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 55 साल है. 

मृतक परवीन की पत्नी अमरजीत कौर का आरोप है कि उनके पति को पानी बताकर एक जहरीला पदार्थ पिलाया गया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद नरोट पुलिस ने पोल्ट्री फार्म के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या ‘पानी’ बना मौत की वजह?

जानकारी के मुताबिक, 24 अप्रैल की सुबह को परवीन कुमार दिहाड़ी मजदूरी के लिए गांव भागवाल के रहने वाले जसवीर सिंह के पोल्ट्री फार्म पर गया था. पत्नी के बयान के अनुसार, वहां जसवीर सिंह ने उसे पीने के लिए शराब दी.

मृतक परवीन जब पानी लेने गया, तो जसवीर ने उसे रोका और कहा कि बोतल में साफ पानी है. आरोप है कि जैसे ही उन्होंने उस बोतल के तरल पदार्थ को शराब के साथ मिलाकर पिया, उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी.

ये भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा में AAP के 94 विधायक, वोट 88 ने किया, बाकी 6 MLA कहां? जानें- यहां

इलाज के दौरान हुई मौत 

कुछ ही देर बाद परवीन की आंखें सूज गईं और उसके मुंह से झाग निकलने लगी. हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें फतेहपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें जीएमसी (GMC) कठुआ रेफर कर दिया. अस्पताल में इलाज चलने के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और कई दिनों तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद उनकी मौत हो गई.

परिवार ने बोतल को रखा सुरक्षित 

मृतक परवीन की पत्नी का कहना है कि पूरी घटना के बाद उनके छोटे बेटे संदीप कुमार ने पोल्ट्री फार्म से वही बोतल लाकर अपने पास सुरक्षित रख ली है, जिसमें संदिग्ध पदार्थ था. हालांकि बोतल अभी भी परिवार के पास है.

मृतक की पत्नी अमरजीत कौर की शिकायत के आधार पर नरोट जमाल सिंह पुलिस स्टेशन ने पोल्ट्री फार्म के मालिक जसवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौत की असल वजह क्या थी.

ये भी पढ़ें: पंजाब विधानसभा में राघव चड्ढा का जिक्र कर CM भगवंत मान का निशाना, ‘चाय और समोसे का…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *