Headlines

ACP यशवर्धन बनकर लौट रहे जॉन अब्राहम, मिला हर्षवर्धन राणे का साथ, ‘फोर्स 3’ की रिलीज डेट का ऐलान


जब से जॉन अब्राहम ने अपनी एक्शन थ्रिलर ‘फोर्स’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म का ऐलान किया है, फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है. एक्टर एक बार फिर ACP यशवर्धन बनकर लौट रहे हैं. इस बार उन्हें हर्षवर्धन राणे का साथ मिला है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. इसके साथ ‘फोर्स 3’ की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है. 

जबरदस्त एक्शन करते दिखे जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे
‘फोर्स 3’ के अनाउंसमेंट वीडियो में जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे का जबरदस्त एक्शन अवतार दिखाया गया है. दोनों हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं. जॉन और हर्षवर्धन के बीच टकराव की भी एक झलक दिखाई गई है. वीडियो में दोनों जबरदस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दिए. जॉन और हर्षवर्धन का लुक काफी डैशिंग लग रहा है. 

साल 2027 में रिलीज होगी ‘फोर्स 3’
‘फोर्स 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. ये फिल्म 19 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जब कोई न रुकने वाला किसी न हिलने वाले से टकराता है, तो एक तूफान जन्म लेता है.’ इस फिल्म में तान्या मानिकतला और सूर्य शर्मा जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है. ‘फोर्स 3’ के डायरेक्टर भाव धूलिया हैं, जिन्हें ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ के लिए जाना जाता है.

साल 2011 में रिलीज हुई थी ‘फोर्स’
‘फोर्स’ फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में हुई थी. इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल नजर आए थे. फिल्म को इसके हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए काफी पसंद किया गया. वहीं, ‘फोर्स’ का सीक्वल 2016 में आया था. इसमें जॉन अब्राहम के साथ सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर भसीन नजर आए थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *