बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच एक अहम खबर सामने आई है. दरअसल, पटना के कुम्हरार से बीजेपी विधायक संजय गुप्ता सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय गुप्ता पश्चिम बंगाल में आयोजित चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सिलीगुड़ी से पटना लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा अचानक हुआ, जिससे उनके सीने में चोट लगी है और अभी वो अस्पताल में भर्ती है. हालांकि दुर्घटना कितनी गंभीर थी, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
हादसे के दौरान विधायक को सीने में लगी चोट
जानकारी के अनुसार, इस हादसे में उन्हें सीने में चोट लगी है. घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया है. डॉक्टर उनकी लगातार जांच कर रहे हैं ताकि किसी भी अंदरूनी चोट का समय रहते पता लगाया जा सके और उचित इलाज दिया जा सके. इस बीच, हादसे की खबर मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता और उनके समर्थक अस्पताल पहुंचने लगे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
ये भी पढ़िए- बिहार की नई सरकार में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को क्या मिलेगा… क्या कुशवाहा होंगे खुश?
संजय गुप्ता के स्वास्थ्य को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने जताई चिंता
पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संजय गुप्ता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. फिलहाल सभी की नजर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर बनी हुई है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
ये भी पढ़िए- Bihar New CM: ‘आज बिहार को थोपा हुआ मुख्यमंत्री मिलेगा, जिसका नाम…’, कांग्रेस का बड़ा बयान
