BRO recruitment 2026: बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन ने जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में 899 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों तरह के पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने से शुरू होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 18 अप्रैल 2026 से शुरू हो सकते हैं और मई तक आवेदन भरे जाएंगे. इसके अलावा बताया जा रहा है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा.
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग ट्रेड्स में वैकेंसी निकाली गई है. इनमें ड्राफ्ट्समैन के 42 पद, हिंदी टाइपिस्ट के 10 पद, स्टोर कीपर टेक्निकल के 300 पद, ऑपरेटर कम्युनिकेशन के 261 पद, ऑपरेटर एक्सकैवेटिंग मशीनरी के 207 पद और इलेक्ट्रीशियन के 79 पद शामिल है. इस तरह से कुल 899 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिन्हें अलग-अलग वर्गों में बांटा जाएगा. ताकि सभी कैटेगरी को अवसर मिल सके.
BRO भर्ती में आरक्षण का भी प्रावधान
नोटिफिकेशन में जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई है. इसके अलावा पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी विशेष आरक्षण रखा गया है. कुछ पदों पर उनके लिए अलग से सीटें निर्धारित की गई है.
ये भी पढ़ें-देश सेवा का सुनहरा मौका, CRPF में होगी 9 हजार पदों पर भर्ती; इस उम्र वाले करें अप्लाई
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
- इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद BRO Recruitment 2026 पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें.
- जानकारी भरने के बाद फॉर्म में मांगे गए डॉक्यूमेंट्स और फोटो सिग्नेचर अपलोड करें.
- अब लास्ट में आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
क्या है चयन प्रक्रिया?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों के आधार पर किया जाएगा. इनमें लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, स्किल या प्रैक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल हो सकती है. चयनित उम्मीदवारों को 7 वें वेतन आयोग के तहत वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे. आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा से जुड़ी तारीखों की घोषणा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जा सकती है.
ये भी पढ़ें-MP Board Result 2026 Time: मध्य प्रदेश बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे; ऐसे कर सकेंगे चेक
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
