Headlines

Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद… बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल


Cat Viral Video : हर दिन सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए बार-बार ऊंची दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती नजर आती है. कई बार गिरने के बाद भी वह हार नहीं मानती और लगातार कोशिश करती रहती है. इस पल को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे मां की ममता और हिम्मत की मिसाल बता रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि यह वीडियो चीन का है. वीडियो में एक बिल्ली अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए ऊंची ईंटों की दीवार पर चढ़ने की कोशिश करती दिखाई देती है. दीवार काफी ऊंची होने के कारण वह बार-बार फिसलकर नीचे गिर जाती है, लेकिन फिर भी अपनी कोशिश नहीं छोड़ती. उसका मकसद किसी भी तरह दूसरी तरफ पहुंचकर अपने बच्चों से मिलना होता है.

 बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली पूरी ताकत लगाकर दीवार पर चढ़ती है. कई बार ऊपर तक पहुंचने के करीब आती है, लेकिन बैलेंस बिगड़ने पर नीचे गिर जाती है. इसके बाद भी वह दोबारा कोशिश शुरू कर देती है. नीचे मौजूद कुछ लोग उसकी सुरक्षा के लिए एक बड़ा कंबल पकड़कर खड़े रहते हैं, जिससे अगर बिल्ली गिरे तो उसे चोट न लगे. वहीं कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते भी नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि लोग बचाव दल के पहुंचने का इंतजार भी कर रहे थे.

लोगों ने बिल्ली की हिम्मत की तारीफ की

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने बिल्ली की हिम्मत की तारीफ की. कई यूजर्स ने कहा कि वह अपने बच्चों तक पहुंचने के लिए हार मानने को तैयार नहीं थी. लोगों का कहना है कि मां का प्यार हर जीव में एक जैसा होता है और अपने बच्चों के लिए कोई भी मां हर मुश्किल का सामना कर सकती है.

यह भी पढ़ें – बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

वीडियो पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा,चीन का हो या कहीं का भी, इंसानी जज्बा और मां का प्यार पूरी दुनिया में एक जैसा होता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, मां की ममता से बढ़कर कोई प्यार नहीं. किसी ने कहा, बिल्ली के हौसले देखने लायक हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा, अपने बच्चों के लिए मां किसी भी मुश्किल का सामना कर सकती है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि बिल्ली की लगातार कोशिश यह दिखाती है कि हिम्मत और लगन से मुश्किल रास्ते भी आसान हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें – Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *