Headlines

CSK का क्यों हुआ इतना बुरा हाल? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गिनाए 4 बड़े कारण


चेन्नई सुपर किंग्स अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. 5 बार की चैंपियन टीम लगातार 3 सालों से आईपीएल के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पा रही है. शुरुआत मैचों में लगातार हार के बाद बीच के मैचों में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था, ऋतुराज गायकवाड़ एंड टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने का अच्छा मौका बना था लेकिन आखिरी में भी लगातार 3 हार के बाद उनका सफर खत्म हुआ. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 4 कारण गिनाए जिनकी वजह से टीम का ऐसा हाल हुआ.

खिलाड़ियों की चोट बनी मुसीबत

आकाश चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए 4 कारण गिनाए. पहले उन्होंने टीम में चोटिल खिलाड़ियों की बात कही. उन्होंने कहा, “टूर्नामेंट शुरू होने से पहले और बाद में भी इंजरी हुई, पहले 3 मैचों में डेवाल्ड ब्रेविस नहीं थे, काफी समय तक स्पेंसर जॉनसन नहीं थे. खलील अहमद और फिर आयुष म्हात्रे को इंजरी हो जाती है. जेमी ओवरटन चोटिल हो जाते हैं, बड़े बड़े खिलाड़ी चोटिल हो रहे थे तो उनके लिए काम आसान नहीं होने वाला था.”

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का खराब फॉर्म

पूर्व क्रिकेटर ने टीम के इस हाल का एक कारण कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का फॉर्म में नहीं होने को भी बताया. उन्होंने कहा, “एक था कि क्या आप आयुष म्हात्रे से ओपन करवा सकते हैं? ऋतुराज ने कहा कि मैं ही करने वाला हूं, उन्होंने ओपन तो किया लेकिन फॉर्म साधारण रहा. रन भी नहीं बने और अप्रोच भी सवालों के घेरे में रही.”

यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की रेस में पिछड़े विराट कोहली, बच गई भुवनेश्वर कुमार की पर्पल कैप; देखें लीडरबोर्ड के टॉप-5 खिलाड़ी

ऑक्शन स्ट्रेटेजी

आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स की ऑक्शन स्ट्रेटेजी पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि ये सही नहीं रही क्योंकि आपके पास डेवाल्ड ब्रेविस नहीं थे तो आप मैथ्यू शार्ट को खिला ही नहीं पा रहे थे क्योंकि आपके पास सिर्फ 2 ही विदेशी बल्लेबाज थे. उन्होंने इसके आगे कहा, “जैक फॉक्स को तो आप एक भी मैच नहीं खिला पाए, आपने मैट हेनरी को खिलाया तो लेकिन जल्दी ही आपका भरोसा उनसे उठ गया. आप प्रशांत वीर का इस्तेमाल नहीं कर पाए.”

यह भी पढ़ें- अगले साल CSK के इन 5 खिलाड़ियों की छुट्टी होना तय, 14 करोड़ से अधिक कीमत वाला प्लेयर भी शामिल

मिडिल आर्डर की समस्या

पूर्व क्रिकेटर ने चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल आर्डर को एक कारण बताते हुए कहा, “आपका मिडिल आर्डर अस्थिर रहा. शिवम दुबे का फॉर्म नहीं था, डेवाल्ड ब्रेविस भी कुछ खास नहीं कर पाए.”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *