Headlines

Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस


उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर प्रदेश के सभी राजनीतिक दल अभी से तैयारियों में जुट चुके हैं. हर दल अपनी अपनी रणनीति बना रहा है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी की कैसरगंज संसदीय सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 2027 के चुनावों को लेकर बड़ा बयान दे डाला है.

पूर्व सांसद ये का यह बयान अब चर्चा का विषय बन गया है. एबीपी न्यूज से बात करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आगामी चुनावों में किसी भी पार्टी की एकतरफा जीत से इनकार किया है और कहा कि इस बार लड़ाई कठिन होने वाली है. बृजभूषण  के बयान से साफ है कि इस बार बीजेपी के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव आसान नहीं होने वाले हैं. 

योगी और अखिलेश को लेकर क्या बोले बृजभूषण ?

ABP न्यूज को दिए इंटरव्यू में बृजभूषण शरण सिंह ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी और कई सवालों के जवाब दिए. जब उनसे पूछा गया कि यूपी के विधानसभा चुनावों में अब 6 महीने बाकी है क्या योगी जी लगाएंगे हैट्रिक या अखिलेश यादव बाजी मार ले जायेंगे इस बार? इसपर बृजभूषण सिंह ने कहा, “इसबार लड़ाई है. कठिन लड़ाई है. किसी के लिए भी एकतरफा चुनाव नहीं होगा.”

बीजेपी के नेता होते हुए भी इस तरह  के बयान देने के सवाल पर उन्होंने कहा, “तो क्या हम झूठ बोले? देखिए लड़ाई है. अखिलेश की पार्टी को 37 सांसद जब मिला था जब परिस्थिति अलग थी. हर पल परिस्थिति बदलती है. इस बार लड़ाई इसलिए है क्योंकि योगी की सरकार को 10 साल हो गए हैं.”

बृजभूषण सिंह ने माना प्रदेश में बढ़ी सत्ताविरोधी लहर?

इसके बाद बृजभूषण सिंह ने पीएम मोदी की लोकप्रियता और 2014  से लेकर 2024 के लोकसभा चुनावों का उदाहरण भी दिया. उन्होंने सत्ता विरोधी लहर की बात पर कहा, “आप देखिए पहले पीएम मोदी के जीत का क्या मार्जिन थी और इस  बार क्या थी. कम हुई है. तो कह सकते हैं कि इस बार की लड़ाई कठिन होने वाली है.”

दतिया औ बांकीपुर उपचुनावों पर क्या बोले?

इसके अलावा बृजभूषण सिंह ने यह भी माना की मध्य प्रदेश के दतिया और बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को हार उसकी गलती से मिली है. उन्होंने कहा कि कोई चूक तो है, अहंकार नहीं है. कोई न कोई चूक तो है क्योंकि एक जगह नहीं दो जगह हारे हैं. ये भी पता चल रहा है कि कौन वोट दिए हैं और कौन नहीं. सर्वणों ने वोट नहीं दिया. 

Exclusive: ‘6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे’, CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *