Girl Playing With Snake: सोशल मीडिया पर आए दिन बच्चों के क्यूट और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों के सांसें ही अटका दी है. आमतौर पर जहां बड़े-बड़े लोग सांप का नाम सुनते ही डर जाते हैं, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल है और एक वीडियो में एक छोटी बच्ची का निडर अंदाज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्ची जिस तरह बिना किसी डर के सांप के साथ खेलती नजर आ रही है, उसे देखकर लोग हैरान भी है और थोड़े डरे हुए भी. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.
वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्चे अपने कपड़ों में सांप पकड़े हुए हैं. हैरानी की बात यह है की बच्ची बिल्कुल भी डरी हुई नहीं लगती है. बल्कि आराम से सांप पकड़ कर खेलती नजर आती है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है सांप का पूरा शरीर बाहर आता दिखता है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. लेकिन बच्ची पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उसे संभालती रहती है, मानो या उसके लिए बिल्कुल सामान्य बात हो. इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और कई लोग अलग-अलग तरह से कमेंट भी कर रहे हैं.
Para algumas criancas eu acho melhor dar celular pic.twitter.com/5CSWEYnrRH
— Tropa (@Tropasss) April 24, 2026
ये भी पढ़ें-Viral Video: शादी में होवरबोर्ड पर खाना परोसती महिलाओं का वीडियो वायरल, शो-ऑफ कल्चर पर छिड़ी बहस
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा अगर यह मेरी बेटी होती तो मैं डर के मारे कुछ नहीं समझ ही नहीं पाता. वहीं दूसरे यूजर ने कहा मुझे तो देखकर ही डर लग रहा है, यह बच्ची कितनी निडर है. एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा मैं सोच रहा था यह पप्पी निकालेगी, लेकिन यह तो पूरा सांप निकल आया. वहीं कुछ लोगों ने चिंता भी जताई. एक यूजर ने लिखा बच्ची ठीक तो है न कहीं उसे चोट नहीं लगी. कुछ यूजर्स ने इसे बचपन की मासूमियत बताते हुए कहा बच्चे ऐसे ही बिना डर के दुनिया को एक्सप्लोरर करते हैं. वीडियो को देखकर कई लोग प्रभावित हुए लेकिन कुछ यूजर्स ने इसे खतरनाक भी बताया.
