Headlines

Jalore: स्टेज पर डांस कर रही नई नवेली दुल्हन अचानक गश खाकर गिरी, दर्दनाक मौत का वीडियो वायरल


हार्ट अटैक से हो रही अचानक मौतों के सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है. इस हादसे का सबसे ज्यादा शिकार अगर कोई हो रहा है तो वो है युवा वर्ग. आए दिन आपने ऐसे वीडियो देखे होंगे जिनमें कोई जिम करते हुए तो कोई डांस करते हुए अचानक गिर पड़ता है और फिर उसकी मौत हो जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की जिसकी उम्र महज 20 साल थी, स्टेज पर डांस करते हुए अचानक गिर पड़ी और फिर उसकी मौत हो गई. इस हादसे का वीडियो जिसने भी देखा वो कांप उठा.

डांस करते हुए आया हार्ट अटैक और हो गई मौत

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की शादी समारोह के किसी कार्यक्रम में स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही है. जैसे ही गाने की धुन बजती है लड़की डांस करने लगती है, लेकिन उसे नहीं मालूम था कि उसका यही डांस जीवन का आखिरी डांस बन जाएगा. डांस करते हुए लड़की को अचानक घुटन होती है जिसके बाद वो थोड़ा लड़खड़ाने लगती है और अगले ही पल वो स्टेज पर गिर पड़ती है. बताया जा रहा है कि लड़की का नाम दीपिका उर्फ दीपू था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी. हादसे के बाद पूरा परिवार और गांव सदमे में है.

हाल ही में हुई थी दीपू की शादी

पूरा मामला राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार नई मोरसीम निवासी लुम्भाराम पुत्र जवाराम पुरोहित के यहां शादी समारोह में शामिल होने दीपू गई थी, जहां शादी के मांगलिक कार्यक्रम में डांस करते वक्त ये हादसा हो गया. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Desi AC Jugad: पंखा लगाया फिर गीला तौलिया टांगा और बन गया देसी AC, चचा का जुगाड़ देख माथा फोड़ लेंगे अमेरिकन्स

यूजर्स ने जताया दुख

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हो सकता है साउंड से दिल को दिक्कत हुई हो. एक और यूजर ने लिखा…क्या लड़की को पहले से कोई दिल की बीमारी थी? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भगवान परिवार को दुख की घड़ी में साहस की शक्ति प्रदान करे.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *