King Cobra Rescue Viral Video : बिहार के बगहा से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में एक महिला करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा को बिना घबराए अपने शरीर पर लपेटे हुए दिखाई देती है. महिला जिस तरह शांत रहकर जहरीले सांप को संभालती नजर आती है, उसे देखकर लोग हैरान रह गए. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
बिहार के बगहा में घर से निकला 10 फीट लंबा किंग कोबरा
बताया जा रहा है कि यह मामला बिहार के बगहा के विशाहा गांव का है. यहां एक घर में करीब 10 फीट लंबा किंग कोबरा निकल आया, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलने पर प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर जानकी देवी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने सुरक्षित तरीके से सांप को पकड़ा और लोगों को राहत दिलाई.
कोबरा को समझ लिया खिलौना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला बीच सड़क पर करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा को अपने शरीर पर लपेटे हुए नजर आती है. वीडियो में वह बिना डरे और बिना घबराए सांप को पकड़कर खड़ी दिखाई देती है. इसी दौरान वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति कहता है, देखिए भाई, ये किंग कोबरा है. कितना बड़ा सांप है. अभी एक आदमी के घर में निकला था. अगर इसे समय पर नहीं पकड़ा जाता तो किसी की जान भी जा सकती थी. देखिए, कितना बड़ा है. इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने की बहादुरी की तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग महिला की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, क्या बहादुर महिला है. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ये तो सच में आयरन लेडी निकली, एक अन्य यूजर ने लिखा, भाई, मैं तो वीडियो देखकर ही डर गया. वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, इस महिला को देखकर लग रहा है जैसे ये रोज किंग कोबरा के साथ खेलती हो. वीडियो हर तरफ तेजी से वायरल हो रहा है और लोग महिला की बहादुरी के लिए तारीफ भरे कमेंट्स कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें – Society Lift Fight Viral Video : लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
