LPG Cylinder: क्या आपके घर पर भी एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, लेकिन उसके भारी वजन से उठाने या रखने में आपको दिक्कत होती है तो यह खबर आपके काम की है. अब इसी समस्या का हल सामने आया है, क्योंकि इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने 10 किलोग्राम क्षमता वाला FTL एलपीजी सिलेंडर पेश किया है. इस सिलेंडर की कई सारी खास बातें भी है. अब जानते हैं कि ये सिलेंडर कहां शुरू किया गया है और इसकी कीमत कितनी है?
कहां शुरू किया गया ये 10 किलो का सिलेंडर?
बता दें कि इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने इस 10 किलो वाले सिलेंडर को प्रयागराज में लॉन्च किया है. सबसे खास बात तो यह है कि इस सिलेंडर को बुकिंग के 4 घंटे के अंदर ही डिलीवर कर दिया जाएगा. जल्दी डिलीवरी की वजह से भी कई लोगों के लिए ये सिलेंडर एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. ऐसे में अब लोग इस सिलेंडर की कीमत के बारे में जानना चाहेंगे.
कितनी है इस सिलेंडर की कीमत?
- कंपनी ने अगस्त में 10 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमत 4814 रुपये रखी है.
- इसमें 1628 रुपये का रिफिल चार्ज एड है.
रेल यात्रियों के लिए अपडेट, 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द और कुछ के रूट बदले
क्या खासियत है इस सिलेंडर की?
- सबसे पहले तो यह सिलेंडर हल्का है और आसानी से आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं.
- इस सिलेंडर में जंग लगने का कोई खतरा नहीं होता है.
- इसकी बॉडी कंपोजिट मटेरियल से बनी है.
- सिलेंडर की कंपोजिट बॉडी पारदर्शी है, जिसकी मदद से अंदर कितनी गैस बची है ये आप साफ देख सकते हैं.
कुछ जरूरी बातें जान लीजिए
अगर सिलेंडर में गैस कितनी बची है ये दिखेगा तो इसका एक ओर फायदा है कि गैस खत्म होने से पहले ही आप बुकिंग कर सकते हैं, लेकिन एक बात का ध्यान रखें, खरीदने से पहले कीमत और रिफिल चार्ज की जानकारी जरूर लें. अगर इस सिलेंडर का कनेक्शन लेना है तो इसके लिए ज्यादा पेपरवर्क की जरूरत नहीं बताई है. आप इसे अपने पास की गैस एजेंसी से या ऑनलाइन ऐप के जरिए आसानी से ले सकते हैं. इस सिलेंडर को खासतौर पर ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.
ट्रेन में कितने साल के बच्चे का हाफ टिकट लगता है, कौन कर सकता है फ्री में यात्रा?
