राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार (6 सितंबर) को एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे के बाद बिल्डिंग के मलबे में कई छात्रों के फंसे होने की खबर है. इस बीच नेताओं द्वारा लगातार प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का भी एनसीडी पर गुस्सा फूट गया है.
आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा, “यह चार इंजन की सरकार है. इनके पास एलजी, दिल्ली सरकार, एमसीडी और केंद्र इनके पास है. तो एमसीडी को सिर्फ उगाही के अलावा कोई काम नहीं है. एमसीडी इतनी लापरवाह है उसे इस बात की कोई फिक्र नहीं है.”
सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, “40 बच्चे मरे या 400 बच्चे मरे इन बीजेपी वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ता. इनको अपनी राजनीति करनी है. हिंदू मुसमान करना है और इसके अलावा कुछ नहीं करना है.”
सत्य निकेतन हादसे पर गुस्साए कपिल सिब्बल, बोले- ‘प्रधानमंत्री हमें एक दिन…’
इनको लोगों की परवाह नहीं- अमानतुल्लाह खान
आप नेता अमानतुल्लाह खान ने यह भी कहा कि इनको न लोगों की परवाह है और न उनकी जान की परवाह है. न लोगों के कारोबार की परवाह है और न ही लोगों की जिंदगियों की परवाह है. आज जो हालात बने हैं यह सिर्फ इन्हीं की वजह है.”
उन्होंने आगे कहा, “एमसीडी अगर अपना काम करें तो यह लापरवाही होगी ही नहीं, लेकिन एमसीडी अपना काम करने को तैयार नहीं है. इसमें किसी न किसी की जवाबदेही तो होना चाहिए.”
अमानतुल्लाह खान ने उठाया सवाल
उन्होंने आगे सवाल किया कि ऐसी घटनाओं पर किसी न किसी जेई पर तलवार लटका दी जाती है. ऐसे में क्यों न कमिश्वर, मेयर, एलजी की जवाबदेही फिक्स होनी चाहिए. जब तक ऊपर वालों की जवाबदेही फिक्स नहीं होगी तब तक कुछ नहीं होगा.
बता दें कि दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार अपराह्न छात्रों के ‘पीजी’ के तौर पर इस्तेमाल की जा रही पांच मंजिला इमारत ढह गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं.
सत्य निकेतन हादसा: दिल्ली सरकार ने दोहराया ‘इतिहास’, बनाई कमेटी, कहा- रिपोर्ट आते ही…
