Headlines

NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड


नेशनल स्कूल ऑफ लॉ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु (NLSIU) ने जनवरी 2027 इनटेक के लिए रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू किए हैं. यूनिवर्सिटी की ओर से तीन अलग-अलग फेलोशिप कैटेगरी में कुल 20 पद उपलब्ध कराए गए हैं. इन फेलोशिप में कानून के साथ सोशल साइंसेज, पब्लिक पॉलिसी और इससे जुड़े क्षेत्रों में रिसर्च का मौका मिलेगा. यह फेलोशिप कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर दी जाएगी और अलग-अलग शैक्षणिक व प्रोफेशनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार इनमें आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं. 

NLSIU ने जनवरी 2027 सेशन के लिए तीन रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम घोषित किए हैं. इनमें ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के 10 पद, NLSIU पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के 5 पद और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के 5 पद शामिल है. इनमें से हर फेलोशिप के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरियंस अलग-अलग रखा गया है. 

कौन है इन पदों के लिए एलिजिबल?

ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के लिए उम्मीदवार के पास लॉ में ग्रेजुएट डिग्री या सोशल साइंसेज, पब्लिक पॉलिसी अथवा संबंधित क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. NLSIU पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के लिए पिछले तीन वर्षों के अंदर लॉ, सोशल साइंसेज, पब्लिक पॉलिसी या संबंधित क्षेत्र में पीएचडी पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि जो उम्मीदवार पहले किसी या किसी दूसरे यूनिवर्सिटी में पोस्ट डॉक्टोरल पद पर रह चुके हैं. वह इस फेलोशिप के लिए एलिजिबल नहीं होंगे. वहीं यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए मान्यता पीएचडी के साथ कम से कम 10 साल का टीचिंग या संबंधित प्रोफेशनल एक्सपीरियंस होना चाहिए. उम्मीदवार के पास मजबूत पब्लिकेशन रिकॉर्ड भी होना जरूरी है. 

2 लाख तक मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड

तीनों फेलोशिप में मिलने वाली शुरुआती स्टाइपेंड अलग-अलग है. ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के लिए 50 हजार रुपये प्रतिमाह, NLSIU पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए सबसे ज्यादा 2 लाख रुपये प्रतिमाह से शुरुआत होगी. यूनिवर्सिटी के अनुसार लास्ट स्टाइपेंड उम्मीदवार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, योग्यता, संबंधित एक्सपीरियंस और फेलोशिप के लिए उपयुक्तता के आधार पर तय की जाएगी. 

ये भी पढ़ें-UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?

उम्मीदवार को रहना होगा बेंगलुरु कैंपस में 

इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित उम्मीदवार को आमतौर पर फेलोशिप की अवधि के दौरान NLSIU के बेंगलुरु कैंपस में मौजूद रहना होगा. हालांकि यूनिवर्सिटी ने कहा है कि जरूरत और उम्मीदवार की कंडीशन के आधार पर कैंपस में मौजूदगी को लेकर कुछ छूट पर केस बाय केस आधार पर विचार किया जा सकता है. 

ऐसे कर सकते हैं आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NLSIU की ऑफिशल वेबसाइट nls.ac.in पर जाना होगा. 
  • इसके बाद यहां रिसर्च फेलोशिप सेक्शन में जाना होगा. 
  • अब यहां संबंधित फेलोशिप के बाद अपनी कैटेगरी का आवेदन फाॅर्म सेलेक्ट करना होगा. 
  • अब उम्मीदवारों को संबंधित गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन जमा करना होगा. 
  • आवेदन फाॅर्म में मांगी गई जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने के बाद उसे सबमिट करना होगा. 
  • आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवार को पूरी जानकारी अच्छी तरह जांचने की सलाह भी दी गई है.

ये भी पढ़ें-पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *