Headlines

PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई यानी रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना के कई कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. पीएम मोदी सुबह 11 बजे कर्नाटक में ऑर्ट ऑफ लिविंग की स्थापना की 45वीं एनिवर्सरी पर शामिल होंगे. इसके बाद वह हैदराबाद दौरे पर जाएंगे. 

पीएम मोदी ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के लोग  समाजसेवा के हमारे आदर्शों के अनुरूप कई क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा हैदाराबाद में 9500 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे. यहां पीएम मोदी इन प्रोजेक्ट्स की आधारशीला रखेंगे. इनमें में सड़क, लॉजिस्टिक्स, कपड़ा, रेलवे, एनर्जी और अन्य क्षेत्र शामिल हैं. इसके बाद, पीएम मोदी ‘सिंधु अस्पताल’ की सौगात राज्य में देंगे. 

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में टूटा ‘INDIA’ गठबंधन? TVK को कांग्रेस के समर्थन से भड़के स्टालिन, कहा- ‘रिश्ता तोड़ लिया…’

चार लेन हवाई इकोनॉमिक कॉरिडोर की रखेंगे आधारशीला

पीएम मोदी हैदराबाद-पणजी इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक नेशनल हाईवे 167 को चार लेन का बनाने की आधारशीला भी रखेंगे. यह करीबन 3 हजार करोड़ से ज्यादा प्रोजेक्ट है. इससे यात्रा का समय एक घंटा 30 मिनट कम हो जाएगा. यह हाईवे तेलंगाना और कर्नाटक के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा. दोनों राज्यों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा. 

शाम को हैदराबाद में रैली को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी इस दौरान हैदराबाद में एक रैली को भी संबोधित करेंगे. यह रैली शाम को शहर में आयोजित की जाएगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीआरएस के कुशासन और अब कांग्रेस के कुशासन से तंग आकर तेलंगाना अब बीजेपी की ओर देख रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा बढ़ता जनसमर्थन इस बात का संकेत दे रहा है कि हमारी पार्टी ही तेलंगाना की पहली पसंद है. हाल ही में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल, और असम में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है. दोनों राज्यों में बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई है. पश्चिम बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण हो चुका है.

यह भी पढे़ंः तमिलनाडु में विजय सरकार, राज्यपाल ने थलापति को मुलाकात के लिए बुलाया, थोड़ी देर में मीटिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *