Headlines

Rajesh Sharma Health: ‘जल्दी ठीक हो जा यार…’, राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना


बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं. पश्‍च‍िम बंगाल के ढाकुर‍िया स्‍थ‍ित अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग के दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया था, जिसकी वजह से इंफेक्शन बढ़कर पैर से घुटनों तक पहुंच गया है. इसकी वजह से उनकी हालत स्थिर है. ऐसे में अक्षय कुमार ने उनकी हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.

अक्षय कुमार ने किया ट्वीट

दरअसल, अक्षय कुमार ने राजेश शर्मा की हेल्थ की जानकारी मिलते ही एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने राजेश के साथ एक फोटो साझा की, जो कि फिल्म ‘गोल्ड’ के दौरान की थी. इसे शेयर करने के साथ ही अक्षय ने लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त को शूटिंग के बाद किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद राजेश की हेल्थ कंडिशन बिगड़ गई और ये जानकर मैं चिंतित हूं. आशा है भगवान महादेव की कृपा बनी रहे और जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएं.’

अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में इमोशनल होते हुए आगे लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ में बैठ कर बहुत हंसाना है.’ अक्षय की ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने भी राजेश की हेल्थ के जल्द से ठीक होने की कामना की है.

यह भी पढ़ें: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ को सेंसर बोर्ड से मिला A सर्टिफिकेट, रिलीज डेट भी कंफर्म

AICWA ने किया सवाल

इतना ही नहीं, राजेश शर्मा को हैदराबाद में शूटिंग के दौरान कीड़े ने काटा था. ऐसे में अब तबीयत बिगड़ने पर AICWA में सवाल  उठाया कि क्या सेट पर सही इमरजेंसी मेडिकल सुविधाएं मौजूद थीं? अगर उनकी शूटिंग के दौरान ही हालत गंभीर हो गई थी तो उन्हें हैदराबाद के किसी बड़े अस्तपाल में क्यों नहीं ले जाया गया? एसोसिएशन की ओर से मामले की जांच की मांग भी की गई है और कहा गया कि अगर कोई लापरवाही साबित होती है तो जवाबदेही होनी तय है. यही नहीं, एसोसिएशन की ओर से ‘फौजी’ के मेकर्स से एक्टर के इलाज का खर्च उठाने के लिए भी कहा गया.

यह भी पढ़ें: क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म ‘द ओडिसी’ बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर

कैसी है राजेश शर्मा की तबीयत?

अब अगर राजेश शर्मा की तबीयत के बारे में बात की जाए तो लुधियाना में पैदा हुए 55 वर्षीय एक्टर डॉक्टरों की निगरानी में हैं. बताया जा रहा है कि इंफेक्शन घुटने तक फैल गया है. सुदीप चटर्जी ने परिवार की ओर से एक्टर का हेल्थ अपडेट भी जारी किया है. उन्हें तेज बुखार के साथ ही सांस लेने में तकलीफ है और इंफेक्शन घुटनों तक पहुंच गया है. वहीं, डॉक्टर्स की ओर से कहा गया कि अभी तक वो खतरे से बाहर नहीं आए है. इंफेक्शन की वजह से खून का थक्का बन सकता है और अगर ये फेफड़ों तक पहुंच गया तो ये उनके लिए खतरा साबित हो सकता है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *