Headlines

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’


बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र ने सोमवार (08 जून, 2026) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी बात रखी. 

इस्तीफे के पीछे का कारण बिहार विधान परिषद चुनाव में टिकट नहीं मिलना है. आरजेडी ने एक सीट पर सुनील सिंह को उम्मीदवार बनाया है. सोमवार को सुनील सिंह ने नामांकन भी दाखिल किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवचंद्र राम फूट-फूटकर रोते नजर आए.

शिवचंद्र राम ने मीडिया से कहा कि वे आरजेडी के साथ 1990 से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि वे आरजेडी में रहकर पार्टी की नीति और जो भी फरमान था उसका उन्होंने पालन किया. शिवचंद्र राम ने कहा, “आरजेडी ने हमें सम्मना दिया, लालू-तेजस्वी को बधाई देते हैं, लेकिन जिस तरीके से मैंने तीन-चार दिन से अपनी जिंदगी को बिताया है…” यह कहते हुए फूट-फूटकर रोने लगे. 

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: RJD ने एक सीट पर उतारा उम्मीदवार, सुनील सिंह को दूसरी बार मौक

शिवचंद्र राम ने कही नाइंसाफी की बात

पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने आगे कहा, “हमारे साथ नाइंसाफी हुई है… तीन दिन से हमारे समाज के लोग पटना में आकर होटल में हैं. ये लोग भी आहत हुए हैं. मैं आज आरजेडी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से मैं आज इस्तीफा दे रहा हूं.”

शिवचंद्र राम ने यह भी साफ किया कि पार्टी में जितने भी पद पर वे हैं वे सभी से इस्तीफा देते हैं. शिवचंद्र ने भविष्य की राजनीति पर जवाब में कहा कि आगे जैसा भी होगा वो इसकी जानकारी देंगे.

आरजेडी छोड़ने के पीछे का कारण उन्होंने खुलकर नहीं बताया लेकिन इशारों में बता दिया कि एमएलसी चुनाव में टिकट के चलते ही वे नाराज हैं. उन्होंने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है. उन्हें पार्टी ने मान-सम्मान देने का वादा किया था. शिवचंद्र राम इस्तीफे का कारण खुलकर नहीं बता रहे थे. इस पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, “हम क्या डरेंगे…”

यह भी पढ़ें- दीपक प्रकाश का मंत्री पद गया तो उपेंद्र कुशवाहा के पास NDA में क्या रास्ता? उठा सकते हैं ये कदम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *