Headlines

RJD सांसद मनोज झा बोले, ‘Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए’


आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल (Anti Paper Leak Bill) पर चर्चा के दौरान सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम यहां बैठकर इस बिल पर चर्चा नहीं कर रहे होते. कुछ और एजेंडा होता. स्वर्णिम काल पहले भी नहीं था, लेकिन आज हालात बहुत विपरीत हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अगर जेन-जी की भावना को नहीं समझेंगे तो फिर आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा.

राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा, ”मैं सिर्फ एक सांसद की भूमिका में नहीं बोल रहा हूं. मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाता हूं. आई एम वन ऑफ द स्टेक होल्डर्स और मैं सदन के अपने पुराने साथियों को याद कराऊंगा जो कभी इधर थे, अब उधर हैं. 2018 में जब मैं सदन में आया तो पहला इंटरवेंशन मेरा एनटीए के खिलाफ था.” 

ये कॉस्मेटिक रिफॉर्म्स काम नहीं करेंगे- मनोज झा

उन्होंने आगे कहा, ”जेपी नड्डा साहब, ये कॉस्मेटिक रिफॉर्म्स काम नहीं करेंगे. आपको बीमारी की जड़ को खत्म करना पड़ेगा जो एनटीए है. मैं ये किसी आधार पर कह रहा हूं, निराधार नहीं है. आपकी ब्यूरोक्रेसी भी जानती है. आपके सांसद भी जानते हैं.” 

मोरल कैंपस आपका थोड़ा वीक है- मनो झा

मनोज झा ने कहा, ”आपने पॉलिटिकल पार्टी में लीकेज करवाई. पॉलिटिकल पार्टीज की लीकेज से शक्ति वर्धन हुआ और उसको चाणक्य नीति कहा गया. वोटर की चिंता नहीं की गई. ये मोरल कैंपस आपका थोड़ा वीक है और ये शिकायत के लहजे में नहीं कह रहा हूं. सहयोग और सलाह के लहजे में कह रहा हूं.” 

‘स्वर्णिम काल पहले भी नहीं था, लेकिन…’

उन्होंने दावा करते हुए कहा, “पूरा आर्किटेक्चर ऑफ एजुकेशन को मैं एक घंटे में समझा सकता हूं. कहां दिक्कत हुई है? स्वर्णिम काल पहले भी नहीं था, लेकिन आज हालात बहुत विपरीत हैं.”

Gen-Z की लैंग्वेज पर सवाल मत कीजिए- मनोज झा

आरजेडी सांसद ने ये भी कहा, “आज ये पूरी बहस लोग देख रहे होंगे. वो देखेंगे कि बहस का स्तर क्या था? चर्चा शिक्षा पर हो रही थी या नहीं. दो मंत्री यहां पर बैठे हुए हैं. जो पूरे डॉयलॉग में रहे. काश डिसीजन मेकिंग भी हमेशा इनकी भूमिका हो. मैं लोकसभा में देख रहा था कि जेन जी की भाषा को कॉपी करने की कोशिश हो रही है. जो बहुत ही निराशाजनक है. ये न करें. जेन जी की लैंग्वेज पर सवाल मत कीजिए, भाव समझिए. ये नहीं समझेंगे तो अगले आंदोलन के लिए तैयार रहिए.”

शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *