Headlines

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान


अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार (14 नवंबर 2026) की रात दो विमान आपस में टकरा गए. हादसे में UPS का बोइंग 767 कार्गो विमान और कोपा एयरलाइंन्स का बोइंग 737 पैसेंजर विमान शामिल थे. इस टक्कर में दो लोगों को मामूली चोटें आईं. दोनों को मौके पर ही इलाज दिया गया और अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी.

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि जब विमानरनवे पर चल रहे थे तब कोपा एयरलाइंस के बोइंग 737 के विंगटिप ने UPS बोइंग 767 के अगले हिस्से नोज को टक्कर मार दी. एयरपोर्ट के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर ग्रेग चिन ने CNN को बताया कि रात करीब 9:15 बजे हुई इस टक्कर में दो लोग घायल हो गए.

कोपा एयरलाइंस के यात्री ने क्या कहा?

कोपा एयरलाइंस के यात्री सीजर फरेरा ने CNN को बताया, “हम लैंडिंग के बाद सामान्य गति से टैक्सी कर रहे थे, तभी अचानक मुझे अपने आस-पास लोगों की आवाज़ें तेज़ होती सुनाई दीं. फिर सब एक साथ चिल्लाए और तभी दूसरे विमान ने हमारे विमान को टक्कर मार दी.” केबिन के अंदर हमें महसूस हुआ कि विमान अचानक एक तरफ को झटका खा गया. शुरू में तो कुछ यात्री घबरा गए, लेकिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और सभी को अपनी-अपनी सीट पर ही बैठे रहने के लिए कहा. FAA ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने UPS क्रू को कोपा फ्लाइट को रास्ता देने के लिए कहा था. एजेंसी इस टक्कर की जांच कर रही है.

कोपा एयरलाइंस ने जारी किया बयान

UPS ने कहा कि वह यह पता लगाने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने के लिए कोशिश कर रहे है कि क्या हुआ था. कोपा एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि “इस घटना की वजह से हमारे यात्रियों को जो परेशानी हुई है, उसके लिए हमें खेद है. हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हम जांच कर रहे अधिकारियों को पूरा सहयोग देंगे. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश भर के हवाई अड्डे सामान्य उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *