Headlines

US Iran Talks 2.0: ‘डील नहीं तो तबाही तय’, आर-पार के मूड में डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के पास नहीं बचा कोई रास्ता?


अमेरिका और ईरान का मसला फिलहाल सुलझता नजर नहीं आ रहा है. पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच दोबारा बातचीत की चर्चा चल रही है, लेकिन इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को अल्टीमेटम दे दिया है. उन्होंने मंगलवार (21 अप्रैल) को कहा कि अब ईरान के पास कोई रास्ता नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि अगर दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हुआ तो युद्ध तय है.

ट्रंप ने ‘सीएनबीसी’ से बात करते हुए कहा, ‘हमारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पूरी तरह से कंट्रोल है. मुझे लगता है कि अंत में हम एक बहुत अच्छा समझौता करने में सफल होंगे. उनके पास कोई विकल्प नहीं है. मुझे लगता है कि हम बातचीत की बहुत मजबूत स्थिति में हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हम पूरी तरह से हथियारों से लैस हैं. युद्धविराम से पहले की तुलना में हम अब बहुत अधिक शक्तिशाली हैं.’

‘नहीं हुई डील तो ईरान की तबाही तय’

ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकाया है. उनका कहना है कि अगर डील नहीं हुई तो फिर ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. ट्रंप ने कहा, ‘हमने सीजफायर का इस्तेमाल फिर से हथियारों का स्टॉक भरने के लिए किया और उन्होंने भी शायद थोड़ा-बहुत स्टॉक किया होगा. मैं सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाना चाहता हूं, मैं एक अच्छा समझौता करना चाहता हूं. हम पूरी तरह से युद्ध जीत चुके हैं.’ 

अमेरिका-ईरान की दूसरे दौर की बातचीत पर क्या है अपडेट

अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की वार्ता पूरी तरह सफल नहीं रही थी. ट्रंप ने कहा था कि कई मुद्दों पर सहमति बन गई थी, लेकिन होर्मुज और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बात अटक गई थी. अब दूसरे दौर की बातचीत की चर्चा चल रही है.

अमेरिका के 10 C-17 एयरक्राफ्ट सोमवार रात (20 अप्रैल) तक पाकिस्तान पहुंचे थे. दावा किया गया दूसरे दौर की बातचीत में यूएस के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल होंगे, हालांकि अभी तक इस पर आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है. दूसरी ओर ईरान भी फिर से बात करने के अभी तक तैयार नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें : इस्लामाबाद वार्ता 2.0: नहीं काम आ रही ट्रंप की धमकी! पाक को चीन पर भरोसा, ईरान बोला- झूठी है रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *