Headlines

US Iran War: 10000+ सेना, 100 से ज्यादा विमान और दर्जनों युद्धपोत… होर्मुज की नाकेबंदी पर US ने झोंकी ताकत


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सभी देशों के जहाजों पर निष्पक्ष रूप से नाकाबंदी लागू की जा रही है।

US Iran War: अमेरिका ने तेहरान के साथ शांति वार्ता फेल होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना के जरिए नाकेबंदी कर दी है. अमेरिका ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी के 24 घंटे के दौरान कोई भी जहाज अमेरिकी नाकेबंदी को पार नहीं कर सका और 6 व्यापारिक जहाजों ईरानी बंदरगाह की तरफ वापस लौट गए.

सेंटकॉम ने अमेरिकी नाकेबंदी की साझा की जानकारी

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में सेंटकाम ने होर्मुज स्ट्रेट में की गई अमेरिकी नाकेबंदी में तैनात अमेरिकी सेना की संख्या, युद्धपोत और विमानों के बारे में जानकारी साझा की.

सेंटकॉम ने कहा, ‘अमेरिका के 10 हजार से ज्यादा नौसैनिक, मरीन और वायुसेना के जवान, एक दर्जन से ज्यादा युद्धपोत और दर्जनों विमान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के बंदरगाहों में प्रवेश करने और वहां से निकलने वाले जहाजों की नाकेबंदी के मिशन को अंजाम दे रहे हैं.’ सेंटकॉम ने कहा, ‘पहले 24 घंटों के दौरान, कोई भी जहाज अमेरिकी नाकेबंदी को पार नहीं कर सका और 6 व्यापारिक जहाजों ने अमेरिकी बलों के निर्देश का पालन करते हुए ओमान की खाड़ी में स्थित किसी ईरानी बंदरगाह की ओर वापस लौट गए.’

सभी देशों के जहाजों पर निष्पक्ष रूप से लागू की जा रही नाकेबंदीः सेंटकॉम

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने आगे कहा, ‘यह नाकेबंदी सभी देशों के जहाजों पर निष्पक्ष रूप से लागू की जा रही है, जो ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं या वहां से निकल रहे हैं, जिसमें अरब सागर और ओमान की खाड़ी में स्थित सभी ईरानी बंदरगाह शामिल हैं.’ सेंटकॉम ने इस बात पर जोर देते हुए कहा, ‘अमेरिकी सेना गैर-ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट में आवागमन की आजादी बनाए रखने में भी सहयोग कर रहे हैं.’

नाकेबंदी में अमेरिका की ओर से तैनात बल

अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नाकेबंदी के मिशन के सफल तरीके से अंजाम देने के लिए 10 हजार से ज्यादा सैन्य कर्मी, 100 से ज्यादा लड़ाकू और निगरानी विमान के साथ एक दर्जन से ज्यादा युद्धपोत को तैनात किया है, जिसमें एयरक्राफ्ट कैरियर, एम्फीबियस असॉल्ड शिप, एम्फीबियस ट्रांसपोर्स डॉक शिप, डॉक लैंडिंग शिप, गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रोयर, लिटोरल कॉम्बैट शिप, लैंड एंड सी बेस्ड फाइटर एयरक्राफ्ट, मानव रहित विमान (UAV), रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट के साथ खुफिया, निगरानी और टोही विमान शामिल है.

यह भी पढ़ेंः यूएई ने मांगा अपना पैसा तो औकात पर आया पाकिस्तान, सऊदी और चीन के सामने शहबाज ने फैलाए हाथ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Envira Gallery | Fullscreen Addon Envira Gallery | Gallery Themes Addon Envira Gallery | Lightroom Addon Envira Gallery | NextGEN Importer Addon Envira Gallery – Pagination Addon Envira Gallery | Password Protection Addon Envira Gallery | Pinterest Addon Envira Gallery | Proofing Addon Envira Gallery | Protection Addon Envira Gallery | Schedule Addon