Headlines

Video: दिल्ली मेट्रो में यात्रियों ने सुखाए कपड़े- वीडियो देख पकड़ लेंगे सिर


दिल्ली मेट्रो अपनी अतरंगी हरकतों के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है, लेकिन इस बार जो नजारा देखने को मिला है, उसने तो हद ही पार कर दी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली मेट्रो का कोच किसी का घर या कपड़े सुखाने वाली बालकनी लग रहा है. जी हां, किसी यात्री ने ट्रेन के अंदर वाली ऊपरी ग्रिल पर ही अपने गीले कपड़े  टांग दिए और मजे से सफर करने लगा. यह अजीबोगरीब नजारा देखकर कोच में मौजूद बाकी यात्री भी दंग रह गए.

मेट्रो कोच बना कपड़े सुखाने की बालकनी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो चल रही है और यात्री अपनी-अपनी सीटों पर बैठे हुए हैं. कुछ लोग फोन पर बात कर रहे हैं तो कुछ शांति से सफर कर रहे हैं. लेकिन सभी का ध्यान ऊपर टंगे कपड़ों पर टिक जाता है. किसी शख्स ने बारिश में भीगी अपनी जैकेट और लोअर को सुखाने के लिए मेट्रो के हैंडरेल के ऊपर ही फैला दिया. मानो AC की हवा में कपड़े सुखाने का यह मुफ्त का जुगाड़ हो.

AC की हवा में सुखा रहे थे कपड़े

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बारिश के मौसम में भीगे यात्री ने सोचा होगा कि मेट्रो का कूलिंग सिस्टम और AC कपड़े जल्दी सुखा देगा. इसलिए बिना किसी झिझक के उसने सार्वजनिक संपत्ति को ही अपनी धोबी घाट की जगह बना डाला. दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने, लड़ाई-झगड़े और अजीब डांस के वीडियो तो आते ही रहते थे, लेकिन मेट्रो को ‘कपड़ा स्टैंड’ बनाने का यह कारनामा देखकर इंटरनेट की जनता का सिर घूम गया है.

यह भी पढ़ें: Jeep Overloaded With Passengers: एक जीप पर सारा मोहल्ला, ड्राइवर की स्किल देख घूम गया यूजर्स का दिमाग; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, लोग बोले- “यह दिल्ली है मेरे यार.”

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर मजे ले रहे हैं. लोगों ने तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा… “घर पर जगह नहीं मिली तो भाई ने मेट्रो के AC का सही इस्तेमाल कर लिया. गजब का टैलेंट है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”दिल्ली मेट्रो में अब सिर्फ खाना पकाना बाकी रह गया है, बाकी सब तो हो ही चुका है.” तीसरे यूजर ने लिखा… “DMRC वालों को अब हर सीट के साथ एक कपड़े सुखाने की क्लिप भी देनी चाहिए.”

यह भी पढ़ें: VIDEO: और बन गई रील? नदी किनारे वीडियो बना रही थी लड़की, पैर फिसला और हो गया कांड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *