Headlines

Video: पाकिस्तान के दरिंदे, चलती महिला को गलत जगह छूकर भागा बदमाश


सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के साथ बीच सड़क पर कथित तौर पर छेड़छाड़ की घटना दिखाई दे रही है. वीडियो देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह मामला पाकिस्तान के सियालकोट शहर का है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

चलती महिला के पास आया युवक और भाग गया

वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह सियालकोट के हाजीपुरा थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया का है. वीडियो में एक महिला सड़क पर जाती हुई दिखाई देती है. तभी एक कम उम्र का युवक उसके पास आता है और कथित तौर पर उसके साथ अशोभनीय हरकत करके वहां से भाग जाता है. अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा जाती है और चिल्लाते हुए उसके पीछे दौड़ पड़ती है.

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की मांग

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है. कई लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न करे. फिलहाल, पुलिस या संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें:  CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह की हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स ने आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की. हालांकि, कई लोगों ने यह भी कहा कि वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आने और आधिकारिक जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए. वीडियो को hameedullahkhan1220 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *