जीत सामने खड़ी हो और आप जश्न मनाने लगो…लेकिन उसी वक्त कोई पीछे से आकर जीत छीन ले जाए, सोचकर ही झटका लगता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक मैराथन रेस में, जहां एक धावक ने जीत से ठीक पहले जश्न मनाने की गलती कर दी और उसकी यही खुशी उसके लिए हार बन गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को हैरान भी कर रहा है और एक बड़ा सबक भी दे रहा है. अब लोग इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं जो काफी रोमांचक है.
फिनिश लाइन से पहले जश्न पड़ा भारी
दरअसल, ये मामला अमेरिका के डेलावेयर मैराथन का है, जहां एक धावक फिनिश लाइन से बस कुछ कदम दूर था और उसे पूरा यकीन था कि जीत उसी की है. वो आराम से दौड़ते हुए हाथ उठाकर जश्न मनाने लगा. उस वक्त वो दूसरे धावक से करीब 50 गज आगे था और उसे लगा कि अब कोई उसे नहीं हरा सकता.
पीछे से आया तूफान, छीन ली जीत
लेकिन कहानी यहीं पलट गई. पीछे दौड़ रहा एक और धावक अचानक तेज रफ्तार से स्प्रिंट करता हुआ आया और देखते ही देखते उसे पीछे छोड़ दिया. जो धावक जश्न मना रहा था, वो समझ भी नहीं पाया और जीत उससे छिन गई. बताया जा रहा है कि दूसरे धावक ने सिर्फ 2 सेकंड के अंतर से बाजी मार ली.
यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल
वीडियो वायरल, लोगों ने दिया बड़ा सबक
इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. हजारों लोग इसे देख चुके हैं और एक ही बात कह रहे हैं “फिनिश लाइन पार किए बिना कभी जश्न मत मनाओ.” एक यूजर ने लिखा, “ये तो क्लासिक गलती है.” वहीं दूसरे ने कहा, “अंत तक फोकस जरूरी है.” तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पहले से ही जीत का जश्न कई बार हार का मुंह दिखा देता है. वीडियो को aktiv8edleem नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
