Labourers Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने भुखमरी से जुड़े वीडियो देखे होंगे, जहां लोग दो वक्त की रोटी के लिए तरस जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही है. दरअसल, जहां एक तरफ लोग खाने में तरह-तरह के स्वाद और डिश ढूंढते हैं. वहीं इस वीडियो में कुछ मजदूर सिर्फ भूख मिटाने के लिए सादा खाना खाते नजर आ रहे हैं. चलती ट्रेन के अंदर का यह नजारा न सिर्फ गरीबों की हकीकत बयां कर रहा है. बल्कि समाज के दो अलग-अलग पहलुओं को भी सामने ला रहा है. इस वीडियो को देखकर कई लोग इमोशनल होते हुए भी नजर आ रहे हैं.
ट्रेन के फ्लोर पर बैठ नमक-रोटी और मिर्च खाते मजदूर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ मजदूर ट्रेन के फर्श पर बैठकर खाना खा रहे हैं. उनके पास कोई खास खाना नहीं, बल्कि सिर्फ सूखी रोटी-नमक और हरी मिर्च है. बिना किसी थाली या सुविधा के वह एक पत्ते में नमक-रोटी और मिर्च लेकर खाते हुए अपना पेट भरते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि आसपास भीड़भाड़ वाला माहौल है, लेकिन इन मजदूरों के लिए सबसे जरूरी उस समय सिर्फ खाना होता है. उनकी सादगी और मजबूरी इस नजारे में साफ झलक रही है, जिसे देखकर कई लोग भी सोशल मीडिया पर इमोशनल होते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अब तक कई लोगों ने देखा और इस पर कमेंट भी किया.
ये भी पढ़ें-Tokyo में छाया देसी स्वाद! जापानी महिला हुई पानी पुरी की मुरीद, अब वहीं डालेगी खुद का स्टॉल
ट्रेन के फर्श पर बैठकर नमक, रोटी और मिर्च खा रहे ये लोग… 🥹
जहाँ कुछ लोग खाने में स्वाद ढूंढते हैं,
वहीं ये लोग सिर्फ पेट भरने की राहत ढूंढ रहे हैं।
pic.twitter.com/yZ2OG2pBLN— Shivani Sahu (@askshivanisahu) April 22, 2026
सोशल मीडिया पर आए लोगों के इमोशनल रिएक्शन
यह वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर इमोशनल रिएक्शन देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने इसे गरीबों की कड़वी सच्चाई बताया तो कुछ ने व्यवस्था पर भी सवाल उठाया. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया कुछ लोग स्वाद ढूंढते हैं, यह लोग बस भूख मिटाते हैं. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है किसी के लिए नमक*रोटी भी बहुत बड़ी बात है. एक और यूजर कमेंट कर कहता है भगवान ऐसी गरीबी किसी को न दें. एक और यूजर कमेंट में बताता है, गरीबों की जिंदगी सच में बहुत मुश्किल होती है. वहीं दूसरा यूजर कहता है हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की बात करते हैं और लोग हमारे देश में नमक-मिर्च के साथ रोटी खा रहे हैं. एक और यूजर कमेंट कर कहता है मजदूर की इस हालत को लेकर कोई सरकार से सवाल क्यों नहीं करता है. कुछ यूजर ने यह भी कहा कि मिर्च गरीबों के लिए स्वाद नहीं बल्कि सिर्फ पेट भरने का एक तरीका है.
ये भी पढ़ें-जानलेवा शौक ने बनाया करोड़पति, हजारों जहरीले सांपों को पालकर खूब पैसे छाप रही ये लड़की
