Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अजीब और मजेदार वीडियो वायरल होता रहता है. कुछ वीडियो हमें हंसा देते हैं, तो कुछ सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर लोग ऐसा क्यों करते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल बिल्कुल अलग तरीके से किया गया है.यह वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे देखकर कई लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं.
वायरल वीडियो में क्या है?
इस वायरल वीडियो की शुरुआत एक सामान्य वॉशिंग मशीन के पास से होती है, लेकिन आगे जो होता है, वह काफी अनोखा और चौंकाने वाला है. वीडियो में एक व्यक्ति पहले वॉशिंग मशीन के अंदर पानी डालता है. इसके बाद वह उसमें कपड़े धोने वाला वॉशिंग पाउडर डालता है. अब तक सब सामान्य लगता है, लेकिन इसके बाद वह जो करता है, वह लोगों को हैरान कर देता है. वह व्यक्ति कपड़ों की जगह सीधे बर्तन वॉशिंग मशीन के अंदर डाल देता है और मशीन को चालू कर देता है. मशीन चलने लगती है और अंदर बर्तन कपड़ों की तरह घूमते हुए दिखाई देते हैं. कुछ ही सेकंड में यह वीडियो खत्म हो जाता है, लेकिन इसी छोटे से क्लिप ने सोशल मीडिया पर बड़ा बवाल मचा दिया है.
Technology का इतना गलत इस्तेमाल भी नहीं होना चाहिए था 😂 pic.twitter.com/fT5Pypg9eI
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) April 24, 2026
यह भी पढ़ें – Viral Video: सड़क पर दुल्हन की विदाई शूट कर रहा था फोटोग्राफर, आई कार और…; वीडियो अपने रिस्क पर देखें
सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह के मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए. किसी यूजर ने लिखा भाई क्या आइडिया दिया है. एक दूसरे यूजर ने कहा क्या-क्या करते हैं लोग. वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा कि ऐसी टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए. किसी ने कहा ऐसी अजीब और मजेदार तकनीक सिर्फ हमारे देश में ही देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें – Viral Video: कार की सर्विसिंग महंगी पड़ी तो खुद बना मिस्त्री, ईंट-सीमेंट से फिक्स कर दी गाड़ी; वीडियो वायरल
