Headlines

Watch: रोहित शर्मा के शतक पर गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल? वीडियो देख नहीं होगा यकीन


रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे मैच में सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया है. रोहित वनडे में लॉर्ड्स पर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं, लेकिन इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड से ज्यादा गौतम गंभीर के रिएक्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. कहा जाता है कि गौतम गंभीर, रोहित शर्मा को पसंद नहीं करते हैं, लेकिन जैसे ही ‘हिटमैन’ ने चौका लगाकर शतक पूरा किया, तो गंभीर की प्रतिक्रिया देखते ही बनती थी.

रोहित ने पारी के 31वें ओवर में 84 गेंदों में शतक पूरा किया. जब रोहित 97 पर थे, तो उन्होंने चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की. जैसे ही गेंद बाउंड्री रेखा के पार पहुंची, तभी कैमरा भारतीय डगआउट की तरफ घूम गया. कोच गौतम गंभीर का चेहरा बयां कर रहा था कि वे इस शतक पर कितना गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने चेहरे पर मुस्कुराहट लिए रोहित के 34वें वनडे शतक पर खड़े होकर तालियां बजाईं.

 

पिछले दिनों जब खबर आई कि गौतम गंभीर और अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा से कह दिया है कि वे 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं में शामिल नहीं हैं. उन अफवाहों पर खूब बवाल मचा, रोहित-गंभीर के रिश्तों पर भी सवाल खड़े हुए, कोच पर लोगों ने जमकर निशाना साधा, लेकिन लॉर्ड्स पर रोहित शर्मा के शतक के बाद एक अलग ही नजारा देखने को मिला.

एक तरफ रोहित शर्मा का शतक पूरा होने के बाद विराट कोहली ने उन्हें गले लगाया. दूसरी ओर ड्रेसिंग रूम में कोच गौतम गंभीर, केएल राहुल, कप्तान शुभमन गिल और अन्य खिलाड़ी ‘हिटमैन’ के सम्मान में तालियां बजा रहे थे.

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में जड़ा ‘ऐतिहासिक’ शतक, संन्यास की बात करने वालों को 15 बाउंड्री से दिया जवाब





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *