Headlines

अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल


उत्तर प्रदेश के चर्चित माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की गुरुवार (6 अगस्त) को झांसी में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई. अबान को शुक्रवार (7 अगस्त) को जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. डॉक्टरों के मुताबिक अबान की मौत हादसे के दौरान ब्रेन हेमरेज, दिल और आंत के फटने से हुई है.

इस बीच मृतक अबान अहमद की कार से चर्चित लिटरेचर की किताबें मिली हैं. बताया जा रहा है कि ये किताबें झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद के लिए ले जाई जा रही थीं. झांसी में एक सड़क हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद एक नया पहलू सामने आया है. 

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली

भाई के लिए जेल लेकर जा रहा था किताबें

हादसे के बाद उसकी कार से मनोविज्ञान, अपराध, नैतिकता, दर्शन और राजनीतिक उथल-पुथल जैसे विषयों पर आधारित कई किताबें बरामद हुई हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक अबान इन पुस्तकों को प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद को देने आ रहा था. 

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कार से मिली किताबों का सड़क हादसे की जांच से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है. इन्हें निजी सामान के रूप में जब्त किया गया है और दुर्घटना की जांच अपने अलग दायरे में जारी है. 

पिता-भाई और चाचा के पास में बनी कब्र

अबान अहमद को शुक्रवार (7 अगस्त) को जुमे की नमाज के बाद कसारी मसारी के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. उसकी कब्र पिता अतीक अहमद के बराबर में बनाई गई है. बता दें कि इसी कब्रिस्तान में अबान के चाचा अशरफ और भाई असद अहमद भी दफ्न हैं. बता दें कि अतीक और अशरफ को पुलिस कस्टडी में गोली मार दी गई थी. वहीं असद का पुलिस ने एनकाउंटर किया था.

बता दें कि अबान अहमद अपने कुछ साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाइयों से मिलने जा रहा था, तभी रास्ते में पुंछ थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से गुजर रही उसकी एसयूवी कार बेकाबू होकर एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में उसकी मौत हो गई.

ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा… अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *