Headlines

आज दिल्ली और चेन्नई के बीच मुकाबला; पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और मैच प्रिडिक्शन तक जानें सबकुछ 


IPL 2026 Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: आज (5 मई) मंगलवार को आईपीएल 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा. मुकाबले के जरिए दोनों ही टीमें प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को सुधार कर प्लेऑफ की उम्मीदों को बढ़ाना चाहेंगी.

दोनों ही टीमों ने 9-9 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों में दोनों ने 4-4 में जीत दर्ज की है. हालांकि चेन्नई बेहतर नेट रनरेट के चलते टेबल में दिल्ली से ऊपर है. चेन्नई छठे पायदान पर और दिल्ली सातवें पायदान पर मौजूद है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज कौन सी टीम बाजी मारती है. यहां आपको मैच की प्लेइंग इलेवन, स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन तक सबकुछ जानने को मिलेगा. 

अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जिसके चलते मुकाबला हाई स्कोरिंग देखने को मिल सकता है. मैदान की छोटी बाउंड्री भी बल्लेबाजों के हित में जाती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में पिच कैसा बर्ताव करती है. 

लाइव स्ट्रीमिंग 

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी. 

दिल्ली बनाम चेन्नई हेड टू हेड 

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में चेन्नई ने बढ़त हासिल करते हुए 20 में जीत दर्ज की है. बाकी के 12 मैच दिल्ली ने अपने नाम किए हैं. 

मैच प्रिडिक्शन 

हेड टू हेड तो में चेन्नई आगे नजर आती है. दूसरी तरफ मौजूदा सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन भी एक जैसा दिख रहा है. ऐसे में किसी एक टीम को जीत का दावेदार कह पाना मुश्किल होगा. हालांकि हमारा प्रिडिक्शन मीटर कहता है कि मुकाबले में दिल्ली की जीत हो सकती है. 

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विपराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन. 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह/आकाश मधवाल. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के 50 करोड़ डूबे! 3 सबसे बड़े विलेन हुए बेनकाब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *