Headlines

आज शाम शनि बदलेंगे नक्षत्र… साढ़ेसाती झेल रहीं इन 3 राशियों के लिए क्या हैं संकेत


Shani Gochar 9 October 2026: आज शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजकर 28 मिनट पर शनि अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं. वक्री शनि रेवती नक्षत्र से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. खास बात यह है कि उत्तराभाद्रपद के स्वामी स्वयं शनि हैं. इससे पहले शनि 20 जनवरी से 17 मई 2026 तक इसी नक्षत्र में थे.

अब उनकी वापसी ऐसे समय हो रही है, जब कुंभ, मीन और मेष राशि पर साढ़ेसाती चल रही है. ऐसे में सवाल है कि क्या शनि के इस बदलाव से इन तीन राशियों को राहत मिलेगी या परेशानियां बढ़ेंगी?

अपने नक्षत्र में शनि की वापसी क्यों महत्वपूर्ण?

ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म, न्याय और अनुशासन का कारक माना गया है. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मीन राशि में आता है और इसके स्वामी शनि हैं. इसलिए अपने नक्षत्र में शनि की वापसी को महत्वपूर्ण माना जाता है. इस समय शनि वक्री हैं, इसलिए पुराने फैसलों, अधूरे कामों और जिम्मेदारियों की दोबारा समीक्षा के संकेत मिलते हैं. हालांकि नक्षत्र बदलने से साढ़ेसाती का चरण नहीं बदलता.

कुंभ राशि: साढ़ेसाती के आखिरी चरण में क्या बदलेगा?

कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है. शनि आपकी राशि से दूसरे भाव में हैं. यह भाव धन, परिवार और वाणी से जुड़ा है. शनि के नक्षत्र परिवर्तन से पुराने आर्थिक मामलों में हलचल हो सकती है. रुका हुआ पैसा, बचत और पारिवारिक खर्च से जुड़े विषय दोबारा सामने आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपनी आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देना होगा. हालांकि साढ़ेसाती अभी समाप्त नहीं होगी.

मीन राशि: क्या शनि का दबाव कम होगा?

मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा यानी मध्य चरण चल रहा है. शनि इसी राशि में विराजमान हैं. इसलिए नक्षत्र परिवर्तन का ज्योतिषीय महत्व इस राशि के लिए अधिक है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. पुराने प्रोजेक्ट या अधूरे फैसले फिर सामने आ सकते हैं. जो लोग नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें जल्दबाजी से बचना चाहिए. हालांकि केवल इस गोचर के आधार पर नौकरी जाने या बड़ा नुकसान होने की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती.

मेष राशि: खर्च बढ़ेंगे या नए अवसर मिलेंगे?

मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. शनि आपकी राशि से बारहवें भाव में हैं. यह भाव खर्च, विदेश और दूर स्थानों से जुड़ा माना जाता है. इस दौरान पुराने खर्चों और विदेश से जुड़े कामों पर ध्यान देना पड़ सकता है. नौकरी के सिलसिले में स्थान परिवर्तन की योजना भी चर्चा में आ सकती है. आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.

शनि कब होंगे मार्गी, क्या तब मिलेगी राहत?

शनि 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इससे अटके कामों को आगे बढ़ाने के अवसर बन सकते हैं. लेकिन कुंभ, मीन और मेष राशि की साढ़ेसाती समाप्त नहीं होगी. शनि के प्रभाव का व्यक्तिगत आकलन जन्मकुंडली, चंद्र राशि और दशा के आधार पर ही किया जाना चाहिए.

नवरात्रि 11 अक्टूबर से, फिर बंगाल में दुर्गा पूजा 16 से क्यों शुरू? समझें तारीखों का पूरा खेल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *