Headlines

NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन


नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 के पदों के पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए जर्नलिस्ट और स्पेशलिस्ट कैटेगरी में कुल 321 पद भरे जाएंगे. इनमें फाइनेंस, लीगल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, रिस्क इंजीनियरिंग, कंपनी सेक्रेटरी और एग्रीकल्चर जैसे अलग-अलग क्षेत्र शामिल है. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

NICL एओ रिक्रूटमेंट 2026 के तहत कुल 321 एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर नियुक्तियां की जानी है. इनमें 200 पद जर्नलिस्ट ऑफिसर के हैं, जबकि 121 पद स्पेशलिस्ट ऑफिसर के है. स्पेशलिस्ट पदों में फाइनेंस के 20, लीगल के 20, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 21, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के 10, रिस्क इंजीनियरिंग के 28, कंपनी सेक्रेटरी के 2 और एग्रीकल्चर के 20 पद शामिल है.  जर्नलिस्ट ऑफिसर के लिए किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 60 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के 55 प्रतिशत अंक होना जरूरी है.

अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता

वहीं फाइनेंस पद के लिए का सीए-सीएमए के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में निर्धारित अंक जरूरी है. लीगल पद के लिए लॉ में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री मांगी गई है. इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पद के लिए कंप्यूटर साइंस या आईटी में बीई-बीटेक, एमई-एमटेक या एमसीए की योग्यता दी गई है. ऑटोमोबाइल इंजीनियर पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्वालिफिकेशन जरूरी है. रिस्क इंजीनियर पद के लिए इंजीनियरिंग में बीई-बीटेक, एमई-एमटेक की योग्यता मांगी गई है. हालांकि कंप्यूटर साइंस-आईटी और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग को इससे बाहर रखा गया है.  कंपनी सेक्रेटरी पद के लिए आईसीएसआई से एसीएस-एफसीएस और ग्रेजुएशन-पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता होनी चाहिए. एग्रीकल्चर पद के लिए एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी या एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में चार वर्षीय ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के डिग्री जरूरी है. 

21 से 30 साल होनी चाहिए उम्र 

NICL एओ भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अक्टूबर 1996 से पहले और 1 अक्टूबर 2005 के बाद नहीं होना चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों काे नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी. 

दिसंबर में होंगे एग्जाम 

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 2 ऑनलाइन परीक्षाओं और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. इसमें पहले फेज-1 की परीक्षा 17 नवंबर 2026 को होगी. वहीं फेज-1 में पास होने के बाद फेज-2 यानी मेन एग्जाम होगा. मेन एग्जाम 22 दिसंबर को होगा, इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन

1.14 लाख रुपये तक होगी सैलरी 

NICL में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 के पद पर चयनित उम्मीदवार को 82,485 रुपये का शुरुआती बेसिक पे मिलेगा. इसके अलावा लागू भत्तों के साथ कुल मासिक वेतन लगभग 1,14,000 रुपये बताया गया है. 

ऐसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए NICL की वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं. 
  • इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करके लोगों डिटेल्स भरनी होगी.
  • वहीं आवेदन के दौरान फोटोग्राफ, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इंप्रेशन और हैंड रिटन डिक्लेरेशन अपलोड करना होगा.
  • इसके बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें
  • अब फॉर्म को अच्छे से चेक करके आवेदन फीस जमा कर दें.
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके उसकी रिसिप्ट डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *