Headlines

‘एजेंडा चलते रहना चाहिए…’ सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे कुणाल कामरा पर देवोलीना भट्टाचार्जी का निशाना


सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां कई लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं, वहीं कई लोग उनके इस प्रदर्शन का फायदा उठाते नजर आ रहे है. इसी बीच कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भी इस प्रदर्शन में शामिल होकर कुछ ऐसे बयान दिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वहीं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कुणाल की आलोचना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. 

कुणाल पर बरसीं देवोलीना

देवोलीना ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बहती गंगा में हाथ धोना इसे कहते हैं. भले ही सोनम वांगचुक की जान क्यों नहीं चली जाए, लेकिन हमारा एजेंडा चलते रहना चाहिए. अन्ना हजारे जी का फायदा किसने उठाया था हम सभी जानते हैं, अब इस भूख हड़ताल से स्टूडेंट का फायदा हो या नहीं हो, पर ये जो लोग है ये अपना फायदा करवा लेंगे. अरे इतना ही है, तो उनका भूख हड़ताल तुड़वाओ और उन्हें कैसे भी खाना खिलाओ और खुद इस विरोध प्रदर्शन में बैठो.’

कुणाल ने दिया विवादित बयान 

इस पोस्ट के साथ देवोलीना ने कुणाल का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो मां सीता को लेकर विवादित बयान देते नजर आए. उन्होंने कहा, ‘सीता के पति का नाम लेकर, नीता के पति के लिए काम करते हैं.’ ये बयान जब वायरल हुआ, तो कई लोगों ने उनकी आलोचना की. 

ये भी पढ़ें: 350 करोड़ का टर्नओवर, 260 करोड़ की नेटवर्थ, ‘मनी मशीन’ बन चुकी हैं कैटरीना कैफ, जानें- कहां से आता है इतना पैसा

18 दिनों से भूखे हैं सोनम

बता दें कि सोनम वांगचुक कई दिनों से नीट यूजी पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और एग्जाम से जुड़े कई मुद्दों को लेकर भूख हड़ताल पर है. साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उन्हें इस अनशन पर बैठे हुए करीब 18 दिन हो चुके है, जिसमें उनका 8 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है और वो खड़े नहीं हो पा रहे हैं. जहां सोशल मीडिया पर कई लोग उनके लिए परेशान है, वहीं कई लोग इसका फायदा उठाते हुए उनका इस्तेमाल कर रहे है. 

कई मुद्दों पर रखती हैं राय 

वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी पॉपुलर टीवी एक्ट्रेसेज में से एक है, जिन्होंने ‘साथ निभाना साथिया’ जैसे शोज में अपनी भूमिका से हर किसी का दिल जीता. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में भी अपनी प्रेजेंस और मजबूत बयानों से उन्होंने कई लोगों का दिल जीता. सोशल मीडिया पर भी वो हमेशा बेबाक होकर कई मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती है, जो हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंजवॉच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *