Headlines

कीचड़ से लथपथ और सड़ांध मारते टमाटर, फैक्ट्री का ये वीडियो देख लिया तो कभी नहीं खाएंगे सॉस


टोमेटो कैचअप हर घर के किचन में मौजूद ऐसा खाद्द पदार्थ है जिसे ब्रेड, सेंडविच, पराठा सब के साथ खाया जाता है. सुबह सुबह नाश्ते में अगर टोमेटो कैचअप ना हो तो पूरे दिन का स्वाद बिगड़ जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि इस टोमेटो कैचअप को किन हालातों में बनाया जाता है? यकीन मानिए, अगर आप इसे बनते हुए देख लेंगे तो शायद कभी इसे खाने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सभी को डरा दिया है.

गंदगी के बीच बन रहा आपका टोमेटो कैचअप

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें टोमेटो कैचअप की एक फैक्ट्री का नजारा दिखाया गया है. इस फैक्ट्री में टमाटरों को जिस हालात में दिखाया गया है उसे देखकर आपकी रातों की नींद हराम हो सकती है और दोपहर का चैन छिन सकता है. इतना ही नहीं, मुमकिन है कि आपको टोमेटो फोबिया भी हो जाए. फैक्ट्री में टमाटरों को एक खुले मैदान में ऐसे रखा गया है जैसे उन्हें फेंका गया हो. वो गंदे पानी में पड़े हुए हैं और उनकी देखभाल करने वाला तक कोई नहीं है.

कीचड़ में पड़े सड़ांध मार रहे टमाटर देख खराब हो जाएगा दिमाग

वीडियो में दिख रहा है कि टमाटर का पानी काला होकर कीचड़ बन चुका है. फैक्ट्री में पड़ी गंदगी टमाटरों को आगोश में लिए हुए है और टमाटर भी ऐसे दिख रहे हैं मानों सड़ गए हों. पिलपिले और फफूंद लगे टमाटर कैचअप बनने जाने के लिए एक दम तैयार हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया

यूजर्स बोले, सब खाना बंद कर दो

वीडियो को kishan_putra__12 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो अमीरों के लिए बन रहा है, गरीब इसे खाता ही नहीं है. एक और यूजर ने लिखा…सबकुछ खाना बंद कर दो, घर में उगाओ और उसी का बनाओ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…प्रोसेस इतनी गंदी और टेस्ट लाजवाब.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *