Headlines

कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में बनीं राघव जुयाल की बहन


बॉलीवुड एक्टर और डांसर राघव जुयाल इन दिनों फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये कॉमेडी फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर रही. हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट लगातार सुर्खियां बटोर रही है. इसी बीच एक नाम जिसने लोगों का ध्यान खींचा है, वो है पार्वती ओमनाकुट्टन.

कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन?
पार्वती ओमनाकुट्टन फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में राघव जुयाल (अजय) की बहन नताशा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ हो रही है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर पार्वती ओमनाकुट्टन कौन हैं और उनका अब तक का सफर कैसा रहा है.

मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड तक का शानदार सफर
पार्वती ओमनाकुट्टन जानी-मानी एक्ट्रेस, मॉडल और एक्स ब्यूटी क्वीन हैं. उनका जन्म 13 जुलाई 1987 को केरल के कोट्टायम में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश मुंबई में हुई थी. साल 2008 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था. 

कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

इसके बाद उन्होंने ‘मिस वर्ल्ड 2008’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां वो फर्स्ट रनर-अप रहीं. साथ ही उन्हें ‘मिस वर्ल्ड एशिया एंड ओशियाना’ का खिताब भी मिला.

ये भी पढ़ें- इस हॉलीवुड फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, तीसरे दिन बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं पार्वती ओमनाकुट्टन
ब्यूटी पेजेंट में सफलता हासिल करने के बाद पार्वती ओमनाकुट्टन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने साल 2011 में फिल्म ‘यूनाइटेड सिक्स’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. इसके बाद वो तमिल फिल्म ‘बिल्ला II’, हिंदी फिल्म ‘पिज्जा’ और मलयालम फिल्म ‘कसबा’ समेत कई फिल्मों में नजर आईं. पार्वती रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ में भी नजर आ चुकी हैं. ‘भाई तेरा स्टार है’ से पहले वो शॉर्ट फिल्म ‘दोबारा’ में नजर आई थीं.

कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं पार्वती ओमनाकुट्टन
पार्वती सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपने फोटोशूट, ट्रैवल डायरी और प्रोफेशनल अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अपनी फिटनेस और ग्लैमरस अंदाज की वजह से भी वो काफी चर्चा में बनी रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 62.2 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

‘भाई तेरा स्टार है’ के बारे में जानिए
‘भाई तेरा स्टार है’ की बात करें तो इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक बी. अग्रवाल हैं. फिल्म में राघव जुयाल और संजय कपूर लीड रोल में हैं. निकी वालिया, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, विवान भटेना और विकल्प मेहता जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है.

तीन दिन में ये 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘भाई तेरा स्टार है’ ने अब तक सिर्फ 84 लाख रुपये कमाए हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के दैरान डिप्रेशन का शिकार हुए राम कपूर, बोले- सेट पर शराब पीता था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *