Headlines

क्या आज GT के खिलाफ चेपॉक में खेलेंगे एमएस धोनी? मैच से पहले जानिए ताजा अपडेट  


Will MS Dhoni Play Against GT Today: आईपीएल 2026 में सभी टीमें कम से अपने आधे-आधे लीग मैच खेल चुकी हैं. लिहाजा टूर्नामेंट का आधा लीग स्टेज समाप्त हो चुका है, लेकिन अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान पर नजर नहीं आए हैं. आज यानी रविवार (26 अप्रैल) को चेन्नई अपने आठवें लीग मैच के लिए मैदान पर उतरेगी. लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या आज धोनी खेलेंगे? तो आइए जानते हैं कि धोनी को लेकर ताजा अपडेट क्या है. 

आज सीजन का 37वां मुकाबला चेन्नई और गुजरात टाइटंस के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चेन्नई ने 103 रनों से जीत दर्ज की थी. उस मैच से पहले धोनी की वापसी को लेकर चर्चा तेज थी. 

क्या आज गुजरात के खिलाफ खेलेंगे एमएस धोनी?

मुंबई और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले के दौरान सीएसके के बैटिंग कोच माइकल हसी ने साफ कर दिया था कि धोनी की वापसी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में होंगी. धोनी सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका में नहीं खेलेंगे. माइकल हसी ने धोनी की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा था, “हमें उम्मीद है कि यह अगले कुछ मैचों में हो सकता है, लेकिन अपना बेस्ट करने के लिए उन्हें लगभग 100% फिट होना होगा.”

हसी ने आगे कहा था, “वह अच्छा प्रोग्रेस कर रहे हैं. मुझे पता है कि वह जल्द से जल्द वापसी के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं और फैंस एमएस धोनी को मैदान पर वापस देखने के लिए बेताब हैं.”

धोनी के अभ्यास का वीडियो आया 

गौर करने वाली बात यह है कि चेन्नई की तरफ से आज गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबले में धोनी के खेलने पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है. लेकिन दूसरी तरफ, फ्रेंचाइजी ने धोनी के अभ्यास की वीडियो भी शेयर की है. हालांकि अभ्यास के वीडियो इससे पहले भी आ चुके हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आज धोनी मैदान पर उतरते हैं या नहीं. 

 

यह भी पढे़ं: RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *