Headlines

क्या होता है प्रीनप एग्रीमेंट? तलाक के बीच एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने महिलाओं से की इसे लेकर खास अपील


बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनका अपने पति पीटर हाग से रिश्ता बिगड़ चुका है और दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए सभी को चौंका दिया है. साथ ही उन्होंने महिलाओं से प्रीनप एग्रीमेंट को लेकर भी खास अपील की है. आइए जानते हैं कि आखिर ये प्रीनप एग्रीमेंट क्या होता है?

पति पर लगाया ऐसा आरोप

सेलिना जेटली ने अपने तलाक के मामले के बीच हाल ही में इंडिया टुडे को इंटरव्यू दिया है. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उन्हें पीटर ने अपनी प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया था और इसका नतीजा ये निकला कि अब एक्ट्रेस के पास कुछ भी नहीं बचा है. ऐसे में उन्होंने महिलाओं से प्री-नप्टियल एग्रीमेंट या प्रीनप एग्रीमेंट को लेकर खास अपील की है.

ये भी पढ़ें: Rohan Thakkar Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स

क्या होता है प्री-नप्टियल या प्रीनप एग्रीमेंट?

प्री-नप्टियल एग्रीमेंट को प्रीनप एग्रीमेंट भी कहा जाता है. ये शादी से पहले होने वाला एक लिखित एग्रीमेंट है. इसके तहत शादी के बंधन में बंधने से पहले महिला और पुरुष के बीच ये तय हो जाता है कि तलाक या मौत के बाद संपत्ति का बंटवारा किस तरह से होगा. इससे किसी भी तरह के कानूनी विवाद से भी बचा जा सकता है. क्योंकि क्या करना है और क्या नहीं, ये पहले से ही तय हो जाता है. इस पर महिला और पुरुष दोनों साइन करते हैं.

सेलिना ने दी लड़कियों को सलाह

सेलिना जेटली ने अपनी आपबीती सुनाने के बाद लड़कियों से अपील करते हुए कहा, ‘यदि आपके पास आपकी कोई प्रॉपटी है तो प्रीनप ज़रूर करें.’ आगे एक्ट्रेस ने सलाह दी कि अपनी संपत्ति को वो हमेशा से ही अलग रखें. एक्ट्रेस आगे कहती हैं, ‘क्योंकि, आप जानते हैं कि आखिर में साथ रहने के वादे, बच्चे, मौत, प्यार, सारी देखभाल, जन्म, सब कुछ सिर्फ प्रॉपर्टी पर आकर रुक जाता है जो मुझे सबसे ज्यादा दुखी करता है.’

ये भी पढ़ें: ‘मैं प्लेबॉय था’, ‘लॉक अप 2’ में राम कपूर का बड़ा खुलासा, बोले- मेरे कई अफेयर्स रहे हैं

2011 में हुई थी सेलिना-पीटर की शादी

सेलिना जेटली ने साल 2011 में पीटर हाग से शादी की थी. दोनों के तीन बेटे हैं. उनके नाम विंस्टन, विराज और आर्थर हैं. अब दोनों का रिश्ता टूट चुका है. जहां सेलिना ने नवंबर 2025 में मुंबई कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज का केस दर्ज किया था तो वहीं पीटर ने ऑस्ट्रेलिया में सेलिना के खिलाफ तलाक का केस फाइल किया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *