क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर दर्शकों में खूब क्रेज देखने को मिल रहा है. ये शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी की विरासत को आगे बढ़ा रहा है.इस बीच शो में एक और नए एक्टर की एंट्री हुई है, जिसका नाम निखिल शर्मा है. हाल ही में निखिल शर्मा ने इस शो से जुड़ी अपनी भावनाओं को शेयर किया है.
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, निखिल का कहना है कि इस शो का हिस्सा बनना सिर्फ एक प्रोजेक्ट पर काम करना नहीं, बल्कि उससे कहीं ज्यादा है.ये शो देशभर के दर्शकों के साथ गहरा इमोशनल कनेक्शन बना चुका है और आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखता है.
निखिल शर्मा ने शो को लेकर कही ये बात
नए सीजन के साथ इसकी वापसी ने दर्शकों के बीच नॉस्टैल्जिया और उत्सुकता दोनों बढ़ा दी है.निखिल के ये मौका इसलिए भी खास है क्योंकि वो खुद इस शो को देखते हुए बड़े हुए हैं.पहले सीजन में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय जैसे सितारों ने इसे घर-घर में पहचान दिखाई थी.
ये भी पढ़ें:-अमिताभ बच्चन को इस मजबूरी की वजह से तीन भोजपुरी फिल्मों में करना पड़ा काम, अब हुआ खुलासा
अब नए चैप्टर में निखिल शर्मा और सगुन मेहता साथ नजर आएंगे.ये नई जोड़ी कहानी में फ्रेशनेस लाने के साथ-साथ शो की भावनात्मक गहराई को भी बरकरार रखेगी.मेकर्स इस बार नॉस्टैल्जिया और नई कहानी का संतुलन बनाने पर जोर दे रहे हैं. ताकि पुराने फैंस के साथ-साथ नए दर्शक भी जुड़े रहें.
ये शो सिर्फ फैमिली ड्रामा नहीं, बल्कि रिश्तों, भावनाओं और मूल्यों की कहानी है, जो समय के साथ और भी मजेदार बन चुकी है.निखिल शर्मा ने कहा कि ऐसे बड़े और लोकप्रिय शो का हिस्सा बनना जहां एक ओर उत्साह से भरा है. वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारी भी उतनी बड़ी है. दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कुछ नया पेश करना. पुराने स्टारकास्ट के साथ-साथ नए कलाकारों की एंट्री ने शो की कहानी को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है.
ये भी पढ़ें:-‘मुझे कोई रोल ऑफर नहीं कर रहा..’ कपिल शर्मा शो के लिए छोड़ी फिल्में, अब अर्चना पूरन सिंह को हो रहा पछतावा
