Headlines

गाजियाबाद में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज


गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारी ने पार्टी के पुरुष पदाधिकारी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, महिला पदाधिकारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक चैट भेजी गई हैं. महिला पदाधिकारी ने आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह मामला गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. जिस महिला ने आरोप लगाए हैं वो महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने मेन बॉडी के जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. महिला ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया के जरिए उसे अभद्र भाषा में धमकाया गया है.

Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, 30 लाख से अधिक लोगों ने कराए रजिस्ट्रेशन

आरोपी बीजेपी नेता ने किए आपत्तिजनक मैसेज

महिला के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल ने अपने फोन से उनके फोन पर ऐसे-ऐसे मैसेज किए हैं, जिसे न तो बताया जा सकता है और न ही सार्वजनिक रूप से लिखाया जा सकता है. महिला का आरोप है कि आरोपी नेता ने उनके अलावा उनकी पुत्रवधु के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है.

महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

महिला के मुताबिक, आरोपी का यह कृत्य सामाजिक मर्यादा के विरुद्ध है और इससे महिला की गरिमा को ठेस पहुंचती है. महिला ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार अपराध की श्रेणी में आता है. महिला के मुताबिक, आरोपी के इस व्यवहार से उसे मानसिक कष्ट हुआ है और अपमान का सामना करना पड़ा है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिला उपाध्यक्ष नितिन मित्तल के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 79 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

इमरान मसूद की सलाह सपा को नहीं आई रास, अखिलेश यादव के करीबी का बयान, ‘BJP के…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *