Headlines

गूगल पर झालमुड़ी ने पकड़ा बूम, 22 सालों में सबसे ज्यादा की गई सर्च, जानिए क्या बोले यूजर्स


एक साधारण सा बंगाली स्ट्रीट फूड अचानक पूरे देश में चर्चा का विषय बन जाए, ऐसा कम ही देखने को मिलता है, लेकिन इस बार “झालमुड़ी” ने सच में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के एक छोटे से स्टॉप ने ऐसा असर दिखाया कि सोशल मीडिया से लेकर गूगल तक हर जगह बस इसी स्नैक की चर्चा होने लगी. लोग न सिर्फ वीडियो देख रहे हैं बल्कि बड़ी संख्या में यह भी सर्च कर रहे हैं कि आखिर झालमुड़ी क्या है, कैसे बनती है और कहां मिलती है.

गूगल पर झालमुड़ी को 22 सालों में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया

दरअसल, पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने वाला वीडियो वायरल होते ही गूगल पर “झालमुड़ी” की सर्च में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शब्द पिछले करीब 22 सालों में सबसे ज्यादा सर्च किया गया, जो अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की दिलचस्पी इतनी बढ़ गई कि लाखों यूजर्स ने इस स्ट्रीट फूड के बारे में जानकारी खोजनी शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इसे “Modi effect” बता रहे हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं, वहीं कई लोग यह भी कह रहे हैं कि एक छोटे से स्टॉल की किस्मत रातोंरात बदल गई.

पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान खाई थी झालमुड़ी

आपको बता दें कि बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने सड़क पर लगी एक झालमुड़ी की दुकान से झालमुड़ी का आनंद लिया था और इसका वीडियो खुद पीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया था. इस वीडियो को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं जिसके बाद अब गूगल पर भी झालमुड़ी को जबरदस्त बूम मिला है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया

एक दूसरे से रेसिपी शेयर कर रहे यूजर्स

सोशल मीडिया यूजर्स ने झालमुड़ी के लिए कहा कि बंगाल का एक साधारण सा नाश्ता पीएम के खाने पर इतना फेमस हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं था. वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि हमने झालमुड़ी सरसों के तेल की वजह से नहीं खाई थी लेकिन अब वक्त आ गया है इसका स्वाद लेने का. तो वहीं लोग सोशल मीडिया और गूगल पर झालमुड़ी का इतिहार खोज रहे हैं और एक दूसरे के साथ इसकी रेसिपी शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *