Headlines

जरूरत से ज्यादा शराब पीती थीं ‘धुरंधर’ सिंगर Jasmine Sandlas, बोलीं- माता-पिता ने तोड़ा दिल


पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं. इस फिल्म के लिए उन्होंने ‘जाइए सजना’ सॉन्ग गाया और फैंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के लिए भी जैस्मिन सैंडलस ने कई गाने गाए, जिनमें ‘धुरंधर का टाइटल ट्रैक’, ‘वारी जावां’, ‘ओए ओए’, ‘आरी आरी’, ‘शरारत’, ‘मैं और तू’ शामिल हैं. अब हाल ही में जैस्मीन सैंडलस ने अपने स्ट्रगल्स और करियर के बारे में खुलकर बात की. इसके साथ सिंगर ने बताया कि एक समय था, जब उन्होंने जरूरत से ज्यादा शराब पी. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. 

माता-पिता बच्चों के साथ इतने सख्त क्यों होते हैं?
रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में जैस्मीन सैंडलस ने कहा, ‘मैने काफी स्ट्रगल किया है. मुझे लगता है कि बड़े होते हुए मैंने अपनी जिंदगी के कई ऐसे दौर देखे, जहां मुझे चीजों को खुद समझना पड़ा. वो सफर आसान नहीं था. जिंदगी में बहुत कुछ होता है. ये माता-पिता के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए भी बहुत मुश्किल होता है. हमें सही मार्गदर्शन और प्यार की जरूरत होती है… माता-पिता बच्चों के साथ इतने सख्त क्यों होते हैं? जब जीवन में सच में मुश्किलें आती हैं, तो आप सहारा ढूंढते हैं. उन 2-3 सालों में जब मैं शराब पीती थी, मुझे अपने कुछ फैसलों का अफसोस है.’

ये भी पढ़ें:- वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद इसके संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं तारा सुतारिया, शेयर की क्यूट फोटोज

जैस्मीन सैंडलस को थी शराब की लत
सिंगर ने आगे कहा, ‘बहुत सारी चीजें एक साथ हो रही थीं. एक तरफ मैं फेमस हो रही थी, दूसरी तरफ मैं अंदर से बहुत कुछ महसूस कर रही थी, परिवार में समस्याएं थीं. मेरे परिवार के रिश्ते टूट गए, मेरे पिता का निधन हो गया, और मैं सफल भी हो गई थी. मैंने जरूरत से ज्यादा शराब पी, जिसका मुझे अफसोस है, लेकिन उस समय मेरे लिए वो जरूरी लग रहा था.’

माता-पिता ने मेरे दिल तोड़ा है- जैस्मीन सैंडलस
जैस्मीन सैंडलस ने बताया कि माता-पिता ने उनका बहुत दिल तोड़ा. उन्होंने कहा, ‘मुझे बचपन में अपने माता-पिता से कई बार दिल टूटने का दर्द मिला. उन्होंने अनजाने में कई बार मेरा दिल दुखाया, इसलिए कहीं न कहीं मन में थोड़ी नाराजगी भी है. मैं उनसे प्यार करती हूं, लेकिन जब एक बच्चे का दिल टूटता है, तो वह टूट ही जाता है. जब आपके पास ऐसी कोई सुरक्षित जगह नहीं होती, जहां आप जा सकें, तो आप हर जगह पागलों की तरह अपना घर ढूंढने लगते हैं. मैंने भी पूरी जिंदगी यही किया, बस एक अपनापन ढूंढती रही.

जरूरत से ज्यादा शराब पीती थीं 'धुरंधर' सिंगर Jasmine Sandlas, बोलीं- माता-पिता ने तोड़ा दिल

ये भी पढ़ें:- ‘मैं घबरा रही थी…,’ MRI स्कैन के दौरान खूब रोईं थीं दीपिका कक्कड़, पति शोएब ने बताया टेस्ट का रिजल्ट

‘यार ना मिले’ गाने से मिली पहचान
बता दें कि जैस्मीन सैंडलस का जन्म जलंधर में हुआ था और उनका पालन-पोषण कैलिफोर्निया में हुआ. उन्होंने 2008 में ‘मुस्कान’ गाने से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में बोहेमिया के साथ ‘गुलाबी’ एल्बम पर काम किया. इसके बाद साल 2014 में सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के लिए यो यो हनी सिंह के साथ ‘यार ना मिले’ गाना गाकर जैस्मीन सैंडलस ने लोकप्रियता हासिल की.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *