अमेरिकी सेना ने यूरोप में तैनात अपने एक शीर्ष जनरल को उनके पद से हटा दिया है. लेफ्टिनेंट जनरल चार्ल्स डी. कोस्टांजा को उनके कार्यकाल के पूरा होने से लगभग दो महीने पहले ही पद से हटा दिया गया.अमेरिकी सेना के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है
कोस्टांजा पोलैंड के कैंप कोस्चियुस्ज़को से वी कॉर्प्स की कमान संभाल रहे थे. ये यूनिट NATO के पूर्वी मोर्चे की सुरक्षा और रक्षा के लिए जिम्मेदार है.सेना ने इस बात की पुष्टि की है कि कोस्टांजा को हटा दिया गया है और इस मामले को नियमों के अनुसार उचित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है.
उनकी जगह कौन संभालेंगे कमान
चार्ल्स डी कोस्टांज की जगह अब ‘वी कॉर्प्स’ के रेडीनेस डिप्टी कमांडिंग जनरल, ब्रिगेडियर जनरल जॉन बी. माउंटफोर्ड कार्यवाहक कमांडिंग जनरल के रूप में काम करेंगे. वहीं, मेजर जनरल थॉमस फेल्टीजिन्हें पिछले महीने लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में पदोन्नति के लिए नामित किया गया था, अक्टूबर में इस पद को संभालेंगे.
कोस्टांजा को अचानक हटाए जाने की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रक्षा सचिव पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) के नेतृत्व में पेंटागन के दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को हटाया या साइडलाइन किया जा चुका है. इस बड़े बदलाव का अमेरिकी सेना पर काफी असर पड़ा है.
कौन हैं चार्ल्स डी कोस्टांजा
कोस्टांजा एक आर्मर अधिकारी हैं और उन्होंने अप्रैल 2024 से ‘वी कॉर्प्स’ (V Corps) की कमान संभाली थी. इस कॉर्प्स की कमान संभालने से पहले, वह जॉर्जिया के फोर्ट स्टीवर्ट में ‘तीसरी इन्फैंट्री डिवीजन’ के कमांडर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद से ‘वी कॉर्प्स’ का महत्व बहुत बढ़ गया है. इसका कुछ हिस्सा पोलैंड में स्थित है. यह कॉर्प्स यूक्रेन को अमेरिकी सहायता पहुंचाने में मदद करती है और नाटो (NATO) की पूर्वी सीमा पर अमेरिकी सेना की मौजूदगी को संभालती है.
ये भी पढ़ें: ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
