शराबबंदी लागू होने के बावजूद राज्य में भारी मात्रा में शराब की बरामदगी और तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है. पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित चूड़ी मार्केट के जनक किशोर रोड में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब की खेप बड़ी मात्रा में जब्त की है. इसके अलावा जेपी गंगा पथ पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है.
दोनों ही मामलों में शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है और पुलिस ने दोनों मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और इस नेटवर्क की तलाश में जुट गई है.
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ट्रक चालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार
पहले मामले में पटना में नाला रोड इलाके में यूपी के नंबर के ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप उतारकर ठेले पर अपलोड की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की और 27 कार्टन जब्त किए है. इसकी बाजार में कीमत करीब 2.70 लाख रुपए है. ये तस्कर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दो ठेलों पर शराब के कार्टन लोड कर रहे थे. ऐसा करके वो शहर के अलग-अलग इलाकों में आसानी से शराब की खेप पहुंचाने की तैयारी में थे. हालांकि, पुलिस ने ट्रक और ठेला जब्त कर लिया है और इस मामले में ट्रक चालक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
एक संदिग्ध मारुति कार से बियर की बड़ी खेप जब्त
दूसरे मामले में पुलिस ने गांधी मैदान थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर एक संदिग्ध मारुति कार से बियर की बड़ी खेप जब्त की है. पुलिस की पकड़ में यह कार नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आई है. पुलिस को कार संदिग्ध लगी और जब उसने तलाशी ली तो कार के अंदर से 17 कार्टून जब्त किये, जिसकी बाजार में कीमत करीब 70 हजार रुपये है. पुलिस ने गाड़ी जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इन दोनों मामले में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है. पूरे मामले पर असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर प्रेम कुमार ने भी जानकारी दी है.
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
