Headlines

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने की किराया में बढ़ोतरी की मांग, CM रेखा गुप्ता के नाम सौंपा ज्ञापन


दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारी ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह से मुलाकात करने के लिए सचिवालय पहुंचे थे. हालांकि, उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से नहीं हो पाई लेकिन जब वह मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे तो उनकी जो मांग थी उसे सुना गया और उनका जो ज्ञापन था उसे लेकर के उन्हें रिसीविंग भी दी गई.

ऑटो रिक्शा संघ के लोगो ने कहा कि 2025 में भी किराया बढ़ाया गया था और अब फिर रेट दो रुपए केजी बढ़ा दिया गया है. लेकिन 2023 से किराया नहीं बढ़ा है. उन्होंने कहा कि ऑटो पार्ट्स से लेकर टायर सीएनजी सब महंगी हो गई है, इसलिए किराया बढ़ाना हमारी मजबूरी हो गई है.

तेल बचाने की अपील के बीच DMRC का बड़ा कदम, सरकारी कर्मचारियों के लिए चलेंगी हाइड्रोजन शटल बस 

ऑटो चालकों ने मांग पूरी नहीं होने पर दी हड़ताल की चेतावनी

उन्होंने कहा कि अगर सरकार नहीं चाहती कि किराया बढ़े तो वो हमे दो रुपए केजी की सब्सिडी दे दे, हम किराया नहीं बढ़ायेंगे. अगर सरकार ने सब्सिडी नहीं दी और किराया भी नहीं बढ़ाने दिया तो ऑटो चालक हड़ताल पर जाएंगे. जबतक सरकार उनकी मांग नहीं मानेगी, तबतक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे.

संघ के पदाधिकारियों ने लगाया वादा खिलाफी का आरोप

संघ के पदाधिकारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का भी आरोप लगाया और कहा सरकार बनने से पहले चुनाव के दौरान कई वादे किए गए लेकिन चुनाव जीतते ही सारे वादे भूल गए. उन्ही वादों को याद दिलाने सचिवालय गया था, लेकिन सीएम से मुलाकात नहीं हो पाई. फिलहाल, दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के पदाधिकारी की मांग सरकार मानती है तो लोगों को पर महंगाई का एक और बोझ पड़ने वाला है.

टैक्सी का न्यूनतम किराया बढ़ाने की मांग

दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के लोगों ने मांग की है कि पहले किलोमीटर के लिए टैक्सी का न्यूनतम किराया 40 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये कर दिया जाए. इसके साथ ही प्रति किमी शुल्कः नॉन-एसी टैक्सियों के लिए दर रुपये 17 से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलोमीटर और एसी टैक्सियों के लिए 25 रुपये से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलोमीटर किया जाए.

Delhi News: ईंधन बचत पर सख्त हुई दिल्ली सरकार, अब हफ्ते में एक दिन बिना कार के काम, जारी 11 बड़े आदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *