Headlines

पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज


ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम में चल रहा वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है. पहले दिन वेस्टइंडीज ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, उसके बाद गेंदबाजी भी ठीक ठाक रही. पहले लग रहा था कि मेजबान इस मुकाबले में पकड़ बना लेगा, लेकिन दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने वापसी कर ली है. अब बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम मजबूत स्थिति में है. आज तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ, तब वेस्टइंडीज का 126 रन है और मात्र 3 विकेट बचे हुए हैं.

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 311 रन बनाए थे. केवन हॉज (84) और शाई होप (92) ने शानदार बल्लेबाजी की थी. पहली पारी में मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट लिए थे, मोहम्मद अली ने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. इसके बाद पाकिस्तान की पहली पारी 282 रनों पर सिमट गई थी. मेजबान ने पहली पारी में 29 रनों की लीड हासिल की, लेकिन दूसरी पारी में उनके बल्लेबाज धराशाई हो गए.

पाकिस्तान की पहली पारी की बात करें तो शान मसूद ने शानदार शतक जड़ा, उन्होंने 12 चौकों की मदद से 109 रन बनाए. ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक ने 63 रन बनाए. बाबर आजम 23 रन बनाकर आउट हो गए, सलमान अली आगा 20 और मोहम्मद रिजवान 12 ही रन बना पाए. जस्टिन ग्रीव्स ने फाइव विकेट हॉल किया.

यह भी पढ़ें- ‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?

वेस्टइंडीज के पास 155 रनों की बढ़त

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 126 रन बना लिए हैं, लेकिन मुश्किल ये है कि उनके 7 विकेट गिर चुके हैं. अब देखना होगा कि निचले क्रम के बल्लेबाज यहां से कितने रन और जोड़ पाते हैं, अगर 50-60 रन और भी बनते हैं तो पाकिस्तान को कोई समस्या नहीं होगी. दूसरी पारी में पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास 3 विकेट ले चुके हैं, खुर्रम शहजाद ने 2 विकेट लिए है. बाबर आजम एंड टीम अभी मजबूत स्थिति में है.

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *