उत्तर प्रदेश में वर्तमान में आई बाढ़ की वजह से लोगों के बेहद परेशानी हो रही है. प्रदेश के 23 राज्यों में पानी भरा हुआ है. ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि वीडियो मिर्जापुर जिले का है. वायरल वीडियो में दो पुलिसवालों को देखा जा रहा है, जो पानी में डूबी हुई सड़क पर ठेले पर अपनी बाइक लेकर जा रहे हैं. वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है वहीं वीडियो पर अच्छे लाइक्स भी मौजूद हैं. लोगो को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
ठेले पर ले जानी पड़ी गाड़ी
वीडियो में देखा जा रहा है कि सड़क पर पूरी तरह पानी भर गया है जिसकी वजह से लोगों का आना-जाना भी मुश्किल हो रहा है. सड़क पर इतना पानी भरा है कि लोगो के पैरों तक पानी भरा हुआ है, जिससे चलने में परेशानी हो रही है. वहीं सड़क भी दिखाई नहीं दे रही हैं. इसी वजह से गाड़ी को चलाना नामुमकिन है और यदि गाड़ी को चलाया भी जाए तो सड़क पर पानी होने की वजह से गाड़ी के इंजन में पानी जा सकता है. ऐसे में दो पुलिसवालें ठेले पर अपनी गाड़ी ले जाते दिख रहे हैं.
ले चलो पार्थ, इस समस्या से पार कराओ। pic.twitter.com/lin60HfQY0
— Shyam Yadav SP (@shyamyadavsp95) September 3, 2026
ठेले को चलाना हुआ मुश्किल
पानी का बहाव की वजह से सड़क पर ठेले को खींचना भी मुश्किल लग रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ठेले को चला रहा है और दो पुलिसवालें अपनी बाइक के साथ पीछे खड़े हैं. वहीं दूसरा व्यक्ति ठेले को पीछे से धक्का लगा रहा है. वीडियो में पुलिसवालों के अलावा एक दूसरा व्यक्ति भी इसी तरह ठेले पर अपनी बाइक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं कई लोग ठेले और साईकल की मदद से ही अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. रास्ते में एक पुलिसवाला ठेले से उतरता हुआ भी दिखाई देता है. वीडियो में और भी लोग दिखाई दे रहें है जो बाढ़ की वजह से चिंतित दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः खराब सड़क के चलते 11 किमी तक खाट पर ढोया मरीज- भड़के यूजर्स
कमेंट्स में लोगों की दिख रही प्रक्रिया
कई लोग इस वीडियो को मजाकियां नजर से देख रहे हैं. कई युजर्स ने वीडियो पर हंसने वाले इमोजी का उपयोग करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. वहीं कुछ लोगों ने इसे काफी सिरियस मैटर कहा है. एक युजर ने कमेंट में लिखा है कि देखो विकास ठेले पर जा रहा है. वहीं अन्य युजर ने लिखा की मुझे पुलिसवालों से शिकायत है क्योंकि उन्होनें हेलमेट नहीं पहना. एक अन्य युजर ने लिखा कि अब हर घर नाव योजना भी लेकर आना पड़ेगा.
यह भी पढ़ेंः समुद्र किनारे प्रेमी संग घूम रही प्रेमिका पर गिरी बिजली, मौत का वीडियो वायरल
