साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘फौजी’ की रिलीज डेट टल गई है. हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही ये पीरियड ड्रामा फिल्म पहले 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब दर्शकों को इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा. फिल्म के पोस्टपोन होने की जानकारी खुद फिल्म के प्रोड्यूसर रवि शंकर ने दी है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
‘फौजी’ की रिलीज डेट क्यों टली?
मेकर्स ने ‘फौजी’ को पोस्टपोन कर दिया है. हालांकि, अभी इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. फिल्म अपनी तय रिलीज डेट पर सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी. प्रोड्यूसर रवि शंकर ने 21 सितंबर को एक्टर नानी की अपकमिंग फिल्म ‘द पैराडाइज’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान बताया कि ‘फौजी’ की रिलीज को थोड़ा आगे बढ़ाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- ‘हनुमान अंश’ ने मंडे को भी छापे करोड़ों, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा कायम, ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल बेहाल
उन्होंने कहा, ‘फिल्म को पूरा करने के लिए हमें थोड़ा और समय चाहिए, इसलिए इसकी रिलीज डेट को थोड़ा आगे बढ़ाया जा रहा है. ये नेक्स्ट लेवल की फिल्म है. आपने ‘बाहुबली’ के बाद प्रभास को इतने शानदार लुक में नहीं देखा होगा. ये उसी स्तर की फिल्म है. हालांकि, फिल्म को थोड़ा आगे बढ़ाने के लिए माफी. आप इसे पूरी जिंदगी याद रखेंगे. ये बहुत बड़ी और शानदार फिल्म है.’
दिसंबर में इन फिल्मों से होना था मुकाबला
‘फौजी’ पहले 3 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. ऐसे में इसका बॉक्स ऑफिस पर नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ और दुलकर सलमान की ‘श्री श्री’ से मुकाबला होने वाला था. दोनों फिल्में 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होने की तैयारी में हैं. अब ‘फौजी’ के पोस्टपोन होने के बाद इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार है.
ऐसी होगी ‘फौजी’ की स्टारकास्ट
‘फौजी’ में प्रभास के साथ इमानवी फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म में अनुपम खेर, जया प्रदा, मिथुन चक्रवर्ती और चैत्रा जे. आचार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी विशाल चंद्रशेखर संभाल रहे हैं. इस फिल्म को लेकर प्रभास के फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है. फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहा है. फिल्म के निर्देशक हनु राघवपुड़ी हैं.
फरवरी 2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म
तेलुगु123 की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स अब ‘फौजी’ को फरवरी 2027 में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर आखिरी फैसला नेटफ्लिक्स के साथ बातचीत के बाद लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी
